Search

 
 
 

सरायकेला : बालू उठाव के लिए अस्थायी चालान देने की मांग की

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : भाजपा नेता गणेश महाली के नेतृत्व में शुक्रवार को सरायकेला खरसावां ट्रैक्टर ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम डीसी अरवा राजकमल को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में  सरकार से बालू उठाव के लिए अस्थायी चालान देने की मांग की गई है. बालू घाटों की बंदोबस्ती नहीं होने से सरकारी और निजी निर्माण कार्य बाधित हैं. इससे ट्रैक्टर ऑनर और मजदूरों के समक्ष भी बेरोजगारी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. इस क्षेत्र के अनेक शिक्षित बेरोजगार ऋण पर ट्रैक्टर लेकर थोड़ा रोजगार प्राप्त करते हैं. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-case-registered-against-balram-mahto-in-dobo-land-dispute-case/">चांडिल

: डोबो जमीन विवाद मामले में बलराम महतो के खिलाफ मामला दर्ज
मौजूदा समय ट्रैक्टर संचालकों को मासिक ऋण की किश्त जमा करना भी कठिन हो गया है. उपायुक्त से आग्रह किया गया है कि जब तक बालू उठाव की विधिवत व्यवस्था सरकार द्वारा नहीं की जाती है तब तक अस्थायी चालान के माध्यम बालू उठाव व्यवस्था बहाल किया जाय. प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष ठाकुर मांझी, उपाध्यक्ष संजय गोड़सोरा, सचिव संजय प्रधान सहित धर्मेंद्र महतो, मुकुल शहदेव, संजय दास, अजय नन्दी, बीजू दत्ता, काडु लोहार एवं जोगेश्वर सहित शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही