Search

 
 
 

सरायकेला : उपायुक्त ने हरी झंडी दिखा कर दो पोषण जागरूकता रथ को किया रवाना

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : उपायुक्त अरवा राजकमल ने दो पोषण जागरूकता रथ को समाहरणालय परिसर से हरी झंडी दिखा कर पूरे जिले में भ्रमण हेतु रवाना किया. जिले भर में प्रचार प्रसार कर जागरूकता हेतु इस रथ को रवाना किया. इस अवसर पर पोषण जागरूकता रथ को उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक ITDA संदीप कुमार दौराइबुरु, अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला रामकृष्ण कुमार, विधायक प्रतिनिधि सरायकेला सनन्द आचार्य एवं जिला समाज कल्याण पदाधिकारी शिप्रा सिन्हा भी संयुक्त रूप से रथ को झंडी दिखा रवाना किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर-">https://lagatar.in/jamshedpur-drug-dealers-targeting-the-countrys-youth-mudita-chandra/">जमशेदपुर-

देश के नौनिहालों को टार्गेट कर रहे ड्रग कारोबारी- मुदिता चंद्र

उपायुक्त ने लोगों को जागरूक करने का दिलाया शपथ

सेल्फी पॉइंट्स पर उपायुक्त सहित सभी पदाधिकारियों ने फोटो खिंचवाया. कार्यक्रम के तहत हस्ताक्षर अभियान एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. उपायुक्त द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारी कर्मी एवं आम जनमानस को पोषण अभियान 2022 में अपनी अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने एवं सही पोषण, पौष्टिक आहार के प्रति लोगों को जागरूक करने का शपथ दिलाया गया. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-agrawal-sabha-jain-sabha-congratulated-on-the-success-of-kushal/">सिमडेगा

: कुशल की सफलता पर अग्रवाल सभा-जैन सभा ने दी बधाई

तीन दिनों तक सुदूर एवं ग्रामीण इलाकों में घुमेगा वाहन

उपायुक्त ने कहा रवाना किए गए दो जागरूकता वाहन के माध्यम से आगामी तीन दिनों तक सुदूर एवं ग्रामीण क्षेत्र के टोला मोहल्ला में रथ के माध्यम से टीकाकरण, खान पान, पौष्टिक आहार, उचित पोषण, स्वच्छता एवं साफ सफाई, डायरिया एवं एनीमिया से बचाव की सावधानियों पर विशेष जानकारी दी जाएगी. साथ ही गर्भवती महिलाएं, धात्री माताओं तथा नवजात शिशु, किशोरियों एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य बनाये रखने की जानकारियों से अवगत कराएंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही