Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : उपायुक्त ने बैठक कर राजस्व सहित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : उपायुक्त अरवा राजकमल ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित सभागार में बैठक कर राजस्व कार्यालय (भू-अर्जन एवं अंचल कार्यालय) अंतर्गत संचालित योजनाओं के कार्य प्रगति की समीक्षा की. उपायुक्त ने अंचल कार्यालय अंतर्गत किए जा रहे रसीद जमाबंदी, परिशोधन, सक्सेशन म्यूटेशन, ई केवाईसी, जाति प्रमाण पत्र समेत विभिन्न कार्यों के प्रगति की अंचल वार समीक्षा की. समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने रसीद जमाबंदी के 493 मामलों के त्वरित निष्पादन करने, म्यूटेशन के 320 लंबित मामलों का नियम अनुसार निष्पादन करने, ई-केवाईसी तथा जाति प्रमाण पत्र बनाए जा रहे कार्य में सुधारात्मक प्रगति लाने तथा अन्य योजनाओं के लिए लंबित मामलों के जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-nutrition-awareness-chariot-was-dispatched-from-the-block-cum-circle-office/">सरायकेला

: प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय से पोषण जागरूकता रथ को किया गया रवाना

जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने के कार्य में प्रगति लाने के दिए निर्देश

उपायुक्त ने विद्यालय शिक्षकों के माध्यम से जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु प्राप्त किए जा रहे आवेदनों का भी अंचलवार समीक्षा किया. कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को क्षेत्र अंतर्गत स्थित विद्यालयों के निरीक्षण करने तथा निर्धारित लक्ष्य को समयावधि में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए. कार्य में सुधारात्मक प्रगति हेतु उन्होंने कहा कि अंचलाधिकारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के साथ विभिन्न विद्यालय एवं सीएससी सेंटर का भ्रमण कर अब तक प्राप्त आवेदनों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित करें. बैठक में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला एवं चांडिल, जिला भू अर्जन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सभी अंचलाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही