Search

 
 
 

सरायकेला : विधानसभा क्षेत्र के 5 मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

 
Seraikela : 5 सरायकेला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय सभागार में एक बैठक हुई. मतदाताओं के सहूलियत को लेकर नजदीकी मतदान केंद्र एक किमी के अंदर युक्तिकरण करने का प्रस्ताव आया है. इसी क्रम में शत प्रतिशत नए मतदाताओं को मतदाता सूची में जोड़ने हेतु सभी विकल्पों पर चर्चा किया गया. शहरी क्षेत्र के युवा वर्ग की चुनावी भागीदारी में उदासीनता समाप्त करने हेतु ईएलसी गठन पर भी चर्चा की गई. निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन तथा संचालन के संदर्भ में चर्चा करते हुए कुछ निर्देश भी दिए गये. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-69-tribal-girls-selected-in-tata-electronics-limited-left-for-tamil-nadu/">जमशेदपुर

: 69 जनजातीय युवतियों का टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड  में हुआ चयन, तमिलनाडू के लिए हुईं रवाना.

बैठक में ये पदाधिकारी थे शामिल

बैठक में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला राम कृष्ण कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं संबंधित क्षेत्र के निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सभी राजनीतिक दल के सदस्य एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही