Search

 
 
 

सरायकेला : उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अरवा राजकमल द्वारा सोमवार को सामुदायिक भवन सरायकेला स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया. निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार यह निरीक्षण प्रतिमाह किया जाता है. निरीक्षण के क्रम में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह सहित संबंधित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-seeing-withdrawing-money-from-atm-chased-shot-at-a-secluded-place-snatched-money-motorcycle-and-fled/">गिरिडीह

: ATM से रुपए निकालते देख, पीछा किया, सुनसान जगह पर गोली मारी, रुपए-मोटरसाइकिल छीनकर फरार

उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश

ईवीएम वेयर हाउस की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया गया. वेयर हाउस में लगाए गए CCTV कैमरे, भवन की स्थिति, तैनात सुरक्षा बल, अग्निशमन सिलेंडर, इत्यादि का जांच करते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कई आवश्यक दिशा निर्देश भी वहां प्रतिनियुक्त कर्मियों को दिए गए. सामुदायिक भवन परिसर पर ही निर्माणधीन ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण भी उपायुक्त ने किया. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-third-inter-district-school-badminton-competition-concludes/">चाईबासा

: तृतीय अंतर जिला विद्यालय बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ समापन

उपायुक्त ने एजेंसी के पदाधिकारी से की वार्ता

इस दौरान उन्होंने कार्यरत एजेंसी के पदाधिकारी से वार्ता कर कार्य प्रगति की जानकारी ली. उपायुक्त ने निर्माण कार्य में प्रगति लाने एवं कार्यरत कर्मियों के सुरक्षा मानको का अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के गुणवत्ता को ध्यान में रखते हुए कार्य करें. इस अवसर पर उपायुक्त के साथ उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित एसमपीओ नंदन उपाध्याय, अग्निशमक के वरीय पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय के कर्मी भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही