Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : जनता मिलन कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएं

Advertisement
Advertisement
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में उपायुक्त अरवा राजकमल ने लोगों की समस्याएं सुनी. जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अपनी समस्याओं के समाधान लिए पहुंचे लोगों ने बारी-बारी से अपनी समस्या उपायुक्त को बताया. कार्यक्रम में आये लगभग 80 लोगों से उपायुक्त ने कोविड मानकों का अनुपालन करते हुए आवेदन के माध्यम उनकी समस्या सुनी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-rudrabhishek-at-tata-motors-workers-union/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में हुआ रुद्राभिषेक

कार्यक्रम में विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे लोग

समस्याएं सुनने के बाद तत्काल ही कुछ समस्याओं का समाधान किया गया अन्य समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित विधिसंगत समाधान का निर्देश के साथ भेजा गया. जनता मिलन कार्यक्रम मे भूमि संबंधित मामले, गम्हरिया प्रखंड से वनपट्टा संबंधित मामले, मनरेगा, नगर निगम आदित्यपुर में टेलिकॉम टावर स्थापित करने संबंधित मामले, शिक्षा विभाग, बिजली विभाग सहित अन्य विभागों से संबंधित आवेदन लेकर लोग आए थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही