Search

 
 
 

सरायकेला : साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में उपायुक्त ने सुने 80 लोगों के फरियाद

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 80 फरियादियों से एक-एक कर मिल उपायुक्त अरवा राजकमल ने उनकी समस्याएं सुनी जिनमें कुछ लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान उपायुक्त द्वारा कराया गया तथा अन्य शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभाग को आवेदन हस्तांतरित किये गए और आदेश दिये कि वाद का निपटारा यथाशिघ्र करें. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-employees-in-wire-company-will-get-maximum-bonus-of-rs-73-thousand-500/">जमशेदपुर

: तार कंपनी में कर्मचारियों को 73 हजार 500 रुपए मिलेगा अधिकतम बोनस

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जु़ड़े मामले आए

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित मामले, अंचल कार्यालय सम्बन्धित मामले, स्वास्थ्य विभाग के मामले, शिक्षा विभाग, कल्याण विभाग, समेत कई विभाग से संबंधित मामले लेकर लोग पहुंचे थे. गम्हरिया प्रखंड के सिंगपुर निवासी एक पिता उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्या रखते कहा कि उसकी बेटी को हृदय सम्बन्धी बीमारी है. डॉक्टर ऑपरेशन की बात कह रहे हैं जबकि उसके पास ऑपरेशन का खर्च वहन करने की क्षमता नहीं है. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-meeting-organized-for-social-awareness-in-hudangda/">बंदगांव

: हुड़ंगदा में सामाजिक जागरूकता को लेकर बैठक आयोजित

हार्ट पेसेंट के मामले को सीएस के पास किया हस्तांतरित

मामले पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उपायुक्त ने सिविल सर्जन को कार्यालय कक्ष में बुलाकर दुखी पिता से मिलवाया. तत्काल बेटी को चिकित्सीय सहायता उपलब्ध कराते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कराने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने परियोजना निदेशक ITDA को मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी सहायता योजना का लाभ प्रदान करने हेतु आवेदन हस्तांतरित किया. जनता मिलन कार्यक्रम में अपर उपायुक्त सुबोध कुमार, गोपनीय शाखा प्रभारी रवि कुमार, एसएमपीओ नंदन उपाध्याय भी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही