Search

 
 
 

सरायकेला : मंत्री चम्पाई सोरेन के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों की उपायुक्त ने की समीक्षा

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : 25 जुलाई को सरायकेला टाउन हॉल में मुख्य अतिथि आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चम्पाई सोरेन, विशिष्ट अतिथि सिंहभूम सांसद, स्थानीय विधायक, जिला परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वरीय पदाधिकारीगण के उपस्थिति में परिसम्पति वितरण सहित कुछ शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित है. उक्त कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल ने वरीय एवं संबंधित पदाधिकारियों सहित वर्चुअल बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-tet-pass-para-teachers-submitted-memorandum-to-mla/">चांडिल

: टेट पास पारा शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

लाभुकों की सूची निर्धारित करने का दिया निर्देश

उपायुक्त ने बताया कि सर्वप्रथम सदर अस्पताल के नवनिर्मित ICU एवं X-RAY वार्ड का उद्घाटन किया जाएगा. इसके पश्चात टाउन हॉल सरायकेला में परिसम्पति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. उपायुक्त ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के सुपात्र लाभुकों की सूची निर्धारित करने, लाभुकों के आवागमन, कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाने समेत अन्य तैयारियों को समय पर करने के निर्देश दिए.

बैठक में ये हुए शामिल

बैठक में उपायुक्त के साथ डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई, आइटीडीए निदेशक संदीप कुमार दौराइबुरु, एडीसी सुबोध कुमार, एसडीओ सरायकेला राम कृष्णा कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही