Search

 
 
 

आदित्यपुर : प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था ने कन्हैया सिंह को दी श्रद्धांजलि

 
Adityapur (Sanjeev Mehta) : प्रवीण सिंह स्मृति सेवा संस्था की ओर से रविवार को आदित्यपुर ओल्ड एम टाइप दुर्गा पूजा मैदान में समाजसेवी स्वर्गीय कन्हैया सिंह के निधन पर शोक सभा आयोजित की गयी. सभा की अध्यक्षता पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने की. इस अवसर पर पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि कन्हैया सिंह के निधन से हमने परिवार के सदस्य के साथ-साथ एक सच्चा दोस्त को खोया है. इसे भी पढ़ें : जामताड़ा">https://lagatar.in/jamtara-illegal-liquor-worth-thousands-seized-from-tata-danapur-express-train/">जामताड़ा

: टाटा-दानापुर एक्सप्रेस ट्रेन से हजारों की अवैध शराब जब्त

2 मिनट का मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि

आज समाज को कन्हैया सिंह के परिवार के प्रति संवेदना रखनी चाहिए. आज के समय में हमें अपने परिवार के सदस्यों को भी समय देना चाहिए. उन्होंने कहा कि आज कन्हैया सिंह के परिवार को समाज की जरूरत है. उन्होंने कहा कि कन्हैया सिंह हत्या के मामले की जांच हत तक जाकर होनी चाहिए. सभा में उनकी आत्मा की शांति के लिए लोगों ने 2 मिनट का मौन धारण कर दी गई श्रद्धांजलि और ईश्वर से प्रार्थना की. बता दें कि विगत 29 जून को अपराधियों ने कन्हैया सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी थी.

शोक सभा में ये थे शामिल

शोक सभा में स्वर्गीय कन्हैया सिंह के 10 वर्षीय पुत्र राघव सिंह, वीरेंद्र सिंह शंकर सिंह, विनय सिंह, अजय सिंह, जवाहर सिंह, अम्बुज कुमार, समरेंद्र तिवारी, पप्पू कुमार, राणा सिंह, समरेश सिंह, चंदन सिंह, श्रीराम ठाकुर, सुमित्रा पांडा, शैलेश पांडेय, जिला परिषद सदस्य परितोष सिंह, अधिवक्ता एसके स्वाई, शशि मिश्रा, जगदीश नारायण चौबे, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, सूर्या सिंह सरदार, विकास कुमार, श्यामल पांडये, भगवान सिंह, डॉ मृत्युंजय सिंह, डॉ अशोक कुमार, शंकर सिंह, रामचंद्र पासवान, विजय कुमार, रामू मुर्मू, जवाहर महाली सहित आदित्यपुर और जमशेदपुर के सैकड़ों लोग श्रद्धांजलि सभा में शामिल थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही