Search

 
 
 

सरायकेला : नीमडीह के तिलाईटांड टोला में डायरिया का प्रकोप, 12 लोग आक्रांत

सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के लाकड़ी गांव के टोला तिलाईटाड़ में डायरिया का प्राकप है. गांव के एक दर्जन से अधिक लोग आक्रांत हैं.
 

Dilip Kumar

Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के नीमडीह प्रखंड के लाकड़ी गांव के टोला तिलाईटाड़ में डायरिया का प्राकप है. गांव के एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया से आक्रांत हैं. नीमडीह सीएचसी के प्रभारी के निर्देश पर चिकित्सकों की टीम ने गांव ग्रामीणों का इलाज किया. टीम ने ग्रामीणों को ताजा भोजन करने, पानी उबालकर पीने व साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी. पीड़ितों में संध्या मुदी, पांडव महतो, बासंती महतो,  मटू महतो, द्रौपदी मुदी, चेपू मुदी, बिजय महतो, ज्योत्सना महतो, जोबा मुदी, गुलाबी मुदी, अंजना महतो, सुशीला महतो आदि शामिल हैं.

मिली जानकारी के अनुसार पीड़ितों को रविवार की शाम 5 बजे उल्टी व दस्त की शिकायत शुरू हुई थी. तबियत बिगड़ते पर सभी ने ग्रामीण चिकित्सकों से इलाज कराया. फायदी नहीं होता देखकर कुछ लोग सोमवार की सुबह बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर चले गए. ग्राम प्रधान रंजीत मांझी ने नीमडीह सिएचसी के प्रभारी को जानकारी दी. इसके बाद ही चिकित्सकों की टीम गांव भेजी गई.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही