Search

 
 
 

सरायकेला : केंद्रीय गृहमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला भाजपा की बैठक

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सात जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे से चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज मैदान में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जनसभा को सम्बोधित करेंगे. उक्त कार्यक्रम में सरायकेला-खरसावां जिला भाजपा की सशक्त उपस्थिति एवं भागीदारी की तैयारी के लिए मंगलवार को जिला कार्यालय सरायकेला में बैठक हुई. सरायकेला विधान सभा कोर कमेटी संयोजक मनोज कुमार चौधरी ने कहा कि इस कार्यक्रम के साथ चुनौती और अवसर दोनों जुड़ा है. इस कार्यक्रम की सफलता से लोकसभा की जीत की रूपरेखा तय होगी. इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/bahragora-babulal-marandi-met-dr-dinesh-shadangi/">बहरागोड़ा

: बाबूलाल मरांडी ने डॉ दिनेश षाड़ंगी से की मुलाकात
सरायकेला विधानसभा प्रभारी अशोक सारंगी ने कहा कि बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका है. प्रत्येक बूथ से कम से कम 50 कार्यकर्ताओं की टोली सभा में शामिल कराने की तैयारी करें. लोकसभा प्रभारी उदय सिंह देव ने कहा कि सुदूर क्षेत्र के ग्रामीणों को भी सभा में उपस्थित कराना है, ताकि गृहमंत्री की बातें गांवों तक पहुंचे. पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि प्रदेश में वर्ष का यह पहला पार्टी कार्यक्रम है. इसे शत-प्रतिशत सफल करने का हरसम्भव प्रयास करना है. कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ मीरा मुंडा ने महिलाओं की सम्मानजनक भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही. भाजपा प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय ने सभा स्थल की तैयारियों और व्यवस्था पर प्रकाश डाला. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/rims-examination-of-certificates-of-16-selected-candidates-of-stewardess-category-a-on-january-12/">रिम्स

: परिचारिका श्रेणी-ए के चयनित 16 उम्मीदवारों के प्रमाण पत्र की जांच 12 जनवरी को 
उन्होंने कहा कि पारंपरिक वेशभूषा और वाद्य यंत्र के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष राजा सिंह देव ने किया. बैठक में जिलाध्यक्ष विजय महतो, पूर्व विधायक मंगल सोय, गणेश माहली, रमेश हांसदा, चामी मुर्मू, उप महापौर अमित सिंह, मालती गिलुवा, शकुंतला माहली, सुनील श्रीवास्तव, हरेकृष्ण प्रधान, राकेश मिश्रा, पंकज कुमार, रितिका मुखी, बी एन सिंह, संजय सरदार,अभिजीत दाता,कुमुद रंजन, कृष्ण प्रधान, बद्री दरोगा, बीजू दत्ता सहित अन्य भाजपाई उपस्थित थे. यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा ने दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही