Search

 
 
 

सरायकेला: सोनिया गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ जिला कांग्रेस ने किया सत्याग्रह

 
Seraikela(Bhagya sagar singh): ईडी द्वारा कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी पर हो रहे कार्रवाई को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा सरायकेला पुराने अनुमंडल कार्यालय के समक्ष जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू के नेतृत्व में बुधवार को एक दिवसीय सत्याग्रह कार्यक्रम रखा गया. जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू एवं विशु हेम्ब्रम ने बताया कि प्रदेश कमेटी के निर्देशानुसार यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय में रखा गया है. उन्‍होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राजनीति से प्रेरित होकर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही कार्रवाई का शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करना है. इसे भी पढ़ें: पटमदा">https://lagatar.in/patmada-jaldhar-mahto-a-resident-of-bankuchia-hanged-himself-from-a-tree/">पटमदा

: पेड़ से फांसी लगा बंकुचिया निवासी जलधर महतो ने दी जान

तीन घंटे चला सत्याग्रह कार्यक्रम

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर ही यह कार्रवाई की जा रही है जिसकी वे घोर निंदा करते हैं. वे लोग अहिंसा के पुजारी हैं इसलिये ईडी द्वारा किये जा रहे कार्रवाई के विरुद्ध उपवास, सत्याग्रह एवं पदयात्रा जैसे कार्यक्रम कर विरोध प्रकट कर रहे हैं. प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आगे भी वे लोग इस तरह के अन्याय का विरोध जारी रखेंगे. इनका सत्याग्रह कार्यक्रम पूर्वाह्न 11 बजे से लगभग दो बजे तक चला.

यह थे उपस्थित

कार्यक्रम में माधव सिंह मानकी, जगदीश नारायण चौबे, सत्यकिंकर दाश उर्फ रुइदास, फूल कांत झा, जय राम महतो, तस्लीमा मल्लिक, राजू चौधरी, डोमन महतो, लाल बहादुर सिंह देव, राज बागची, जमीर असरफ बबन, राहुल मोदी, बलभद्र महतो, शिबा दास, करन हेम्ब्रम, कोन्दो कुमार, मो नसीम, हीरालाल सरदार, लक्ष्मण सरदार सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें: वेटलिफ्टिंग:">https://lagatar.in/weightlifting-gold-expected-in-commonwealth-games-from-mirabai-chanu-once-used-to-request-wood-in-the-forest/">वेटलिफ्टिंग:

मीराबाई चानू से कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड की उम्मीद, कभी जंगल में बिनती थी लकड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही