Search

 
 
 

सरायकेला : जिला विकास समन्वय समिति की बैठक आयोजित

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : समहरणालय स्थित सभाकक्ष में उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला विकास समन्वय समिति की बैठक हुई. पूर्व के बैठक में दिए गए निर्देशों के आधार पर कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए मनरेगा, आवास योजना, आंगनवाड़ी, कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं सहित प्रखंड कार्यालय अंतर्गत संचालित योजनाओं का भी प्रखंड वार समीक्षा किया गया. पूर्व के संचालित योजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण करने एवं नए चयनित योजनाओं में जल्द कार्य प्रारम्भ हेतु सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के निदेश दिए गए. इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-in-bada-susni-a-young-man-hanged-himself-due-to-poor-financial-condition/">पटमदा

: बड़ा सुसनी में युवक ने आर्थिक स्थित खराब होने पर फांसी लगा दी जान

प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन 150 मजदूरों को रोजगार उपलब्ध करायें

उपायुक्त द्वारा सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मनरेगा अंतर्गत संचालित योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को मिले. क्षेत्र में आवास योजना के लंबित कार्यों को लाभुक के साथ समन्वय स्थापित कर पूर्ण कराएं. साथ ही अन्य योजनाओं के कार्यक्रम में प्रगति हेतु प्रखंड स्तरीय बैठक कर कार्यक्रम योजना निर्धारित करें. उन्होंने कहा क्षेत्र में हर योग्य राशनकार्डधारी को राशन मिले, लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान हो साथ ही सभी प्रतीक्षारत लाभुकों को कोविड का बुस्टर डोज जल्द लगे. इसके लिए एम ओ एवं एमओआईंसी एवं संबंधित प्रखंड स्तरीय विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजना निर्धारित करें. मनरेगा अंतर्गत योजनाओं का चयन पंचायतवार कर यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक पंचायत में प्रतिदिन 100 से 150 मजदूर को रोजगार उपलब्ध कराया जाय. इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-training-certificate-distributed-among-five-students-of-district-school/">चाईबासा

: जिला स्कूल के पांच छात्र-छात्राओं के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित

उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की

उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़ा वर्ग हेतु संचालित मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजनाएं, मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी चिकित्सा सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना का व्यापक प्रचार प्रसार सुनिश्चित कर शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने को कहा. मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के लाभ संबंधित सभी बिन्दुओं, सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी एवं आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई, परियोजना निदेशक आईटीडी संदीप कुमार दौराइबुरु, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, BPO एवं कंप्यूटर ऑपरेटर्स उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही