Search

 
 
 

सरायकेला : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक आयोजित

 
Seraikela : समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में कंबल क्रय हेतु जिला क्रय समिति की बैठक का आयोजन किया गया. बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग निवेदिता राय द्वारा जिला क्रय समिति के सदस्यों को जानकारी देते हुए बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2022 -23 में गरीबी रेखा से नीचे जीवन-बसर कर रहे व्यक्तियों को कंबल उपलब्ध कराने हेतु टीएसपी मद से आवंटन प्राप्त हुई है. जिसके तहत जाइम पोर्टल के माध्यम से कंबल क्रय हेतु निविदा आमंत्रित की गई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-unemployed-youth-struggle-committee-kolhan-level-youth-convention-concluded/">जमशेदपुर:

अनइंप्लॉयड यूथ स्ट्रगल कमिटी कोल्हान स्तरीय युवा कन्वेंशन संपन्न

सैंपलों का किया गया बर्निंग टेस्ट

कुल 12 निविदादाताओं द्वारा निविदा डाली गई है. पूर्व की बैठक में उपायुक्त के निर्देशानुसार सभी पात्रता एवं मानकों पर चयनित कम्बलों की धुलाई कर बैठक में प्रस्तुत किया गया. पूर्व के बैठक में सभी निविदादाताओं के कागजी जांच एवं आहर्तापूर्ण करने के पश्चात्य चार सैंपल धुलाई से पूर्व एवं धुलाई के बाद का वजन एवं मापी कराया गया. उपायुक्त एवं क्रय समिति सदस्यों द्वारा वजन एवं मापी चार्ट के आकलन उपरांत सैंपलों का बर्निंग टेस्ट भी किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/16th-national-conference-of-jan-sanskriti-manch-started-in-raipur-intellectuals-from-all-over-the-country-gathered/">जमशेदपुर

: रायपुर में जन संस्कृति मंच का 16वां राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, देशभर के बुद्धिजीवी जुटे

फाइनेंसियल बिट के लिए तीन निविदादाता का हुआ चयन

सभी मानकों की जांच के पश्चात निविदादाता मेसर्स कमला स्टोर, संजीव टेक्सटाइल एवं रमेश प्रसाद के कम्बलों के गुणवत्ता सही रहने के कारण फाइनेंसियल बिट के लिए चयनित करते हुए आगे की कार्रवाई हेतु सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देश दिया गया. बैठक में डीडीसी प्रवीण कुमार गागराई एवं एडीसी सुबोध कुमार सहित क्रय समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही