Search

 
 
 

सरायकेला : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की हुई बैठक

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अरवा राजकमल की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्तरीय सतर्कता एवं अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. बैठक में पुलिस अधीक्षक आनंद प्रकाश, आईटीडीए परियोजना निदेशक संदीप कुमार दोराईबुरु, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण, हरिजन एवं जिला पंचायती राज पदाधिकारी सहित संबंधित पदाधिकारी एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति रही. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-the-three-municipal-bodies-came-on-one-platform-to-protest-against-the-huge-increase-in-the-holding-tax/">आदित्यपुर

: होल्डिंग टैक्स में हुई बेतहाशा वृद्धि के विरोध में तीनों नगर निकाय आये एक मंच पर

चार मामलों पर सर्वसहमति से लिया गया निर्णय

बैठक में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण से संबंधित कुल चार मामलों पर क्रमवार विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया. जिसके तहत चांडिल थाना से सम्बन्धित दो मामलों में धारा अनुरूप 25% की राशि, खरसावां थाना के एक मामले में धारा अनुरूप 25% की राशि एवं कांड्रा थाना के एक मामले में पोस्को एक्ट के तहत धारा अनुरूप 75% की राशि प्रदान करने का सर्व सहमति से निर्णय लिया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही