Search

 
 
 

सरायकेला : इंटरमीडिएट कला संकाय की जिला टॉपर रोहिणी कुमारी को पूर्व मुखिया ने किया सम्मानित

 
Chandil (Dilip Kumar) : सरायकेला-खरसवां जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र ईचागढ़ प्रखंड के एक किसान की बेटी रोहिणी कुमारी ने इंटरमीडिएट कला संकाय में जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया हैं. अनुग्रह नारायण प्लस टू उच्च विद्यालय पिलीद के 12वीं की छात्रा रोहिणी को 447 अंक प्राप्त हुए है. बेटी की इस उपलब्धि पर पुरा परिवार काफी खुश है. रोहिणी के पिता रघुनाथपुर निवासी बुद्धेश्वर महतो एक छोटे किसान है जबकि माता आरती देवी गृहिणी हैं. वहीं अनुग्रह नारायण विद्यालय की ही कुमारी पूजा महतो ने जिले में दूसरा स्थान हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है. कुमारी पूजा को 440 अंक प्राप्त हुए है. कुमारी पूजा के पिता कुड़माडीह निवासी कालीपद महतो भी एक छोटे किसान है जबकि मां निर्मला देवी गृहणी है. बेटियों की इस सफलता पर समूचा ईचागढ़ फूले नहीं समां रहा है.

कम अंक मिलने से दुखी है रोहिणी

रोहिणी कहती है कि उसे लक्ष्य के अनुरूप नंबर नहीं मिला. जिले में पहला स्थान हासिल करने पर वह खुश तो है, लेकिन लक्ष्य के अनुसार अंक नहीं ला पाने के कारण वह दुखी भी है. उसने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय व कोचिंग सेंटर के शिक्षकों को दिया. रोहिणी बताती हैं कि उसे आगे चलकर आइएएस बनना है. इसके लिए वह कड़ी मेहनत करना चाहती हैं. वह बताती है कि कोचिंग जाने के कारण उसे लोगों के ताने भी सुनने पड़ते थे, लेकिन उसने किसी की बात को ध्यान नहीं दिया और पढाई में दिन रात मेहनत की. परिजनों ने उसे कभी भी गरीबी महसूस नहीं होने दी.

बधाईयों का लगा तांता

ईचागढ़ की बेटियों को सफलता मिलने के बाद रोज बधाईयां मिल रही हैं. सितु पंचायत के पूर्व मुखिया पंचानन पातर ने रोहिणी कुमारी को उनके घर रघुनाथपुर जाकर सम्मानित किया. रोहिणी को मिठाई खिलाने के बाद खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने कहा कि गांव के एक गरीब किसान की बेटी के जिला टॉपर बनने से गांव और क्षेत्र का नाम रोशन हुआ है. परीक्षा की तैयारी कर रहे बच्चों को रोहिणी को आदर्श मानकर अपनी तैयारी करने की जरूरत है ताकि वे सफल हो सके. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही