Search

 
 
 

सरायकेला : डीएसओ ने की योजनाओं की समीक्षा, अगस्त-सितंबर माह का राशन वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : जिला समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इसमें जिले के सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, डीसीडी, एजीएम एवं कंप्यूटर ऑपरेटर मौजूद थे. इस दौरान डीएसओ ने जनवितरण प्रणाली की व्यवस्था एवं विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की क्षेत्रवार समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए. इसी क्रम एमओ को उनके क्षेत्र के राशन वितरण केंद्रों का निरीक्षण करने एवं 25 सितंबर तक अगस्त एवं सितंबर माह का शत प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-demand-to-increase-the-seat-of-graduation-in-singhbhum-college-nsui-submitted-memorandum-to-the-vice-chancellor/">चांडिल

: सिंहभूम कॉलेज में स्नातक की सीट बढ़ाने की मांग, एनएसयूआई ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन

शिकायत मिलने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश 

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, एनएफएसए, ग्रीन कार्ड, आदिम जनजाति परिवार कल्याण योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना, किरासन, चीनी, नमक वितरण इत्यादि का प्रखंडवार समीक्षा करते हुए शत प्रतिशत योग्य लाभुकों को योजनाओं से लाभान्वित करने को कहा. डीएसओ बताया कि कुछ डीलरों द्वारा राशन वितरण के दौरान कम वजन, कही अधिक रेट लेने तथा कार्डधारकों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायतें प्राप्त हो रही है. ऐसे डीलरों को अपने व्यवहार एवं कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी. अन्यथा लिखित शिकायत पाए जाने पर इनके खिलाफ त्वरित करवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया:">https://lagatar.in/chakulia-dj-will-not-play-in-durga-puja-pandal-cctv-camera-will-have-to-be-installed/">चाकुलिया:

दुर्गा पूजा पंडाल में न‍हीं बजेगा डीजे, सीसीटीवी कैमरा लगाना होगा

कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना लाभार्थियों का हक : डीएसओ

उन्होंने कहा कि सरकार के कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेना लाभार्थियों का हक है और लाभ प्रदान कराना हम सबकी जिम्मेदारी है. बैठक के दौरान सभी एमओ से वार्ता करते हुए प्रखंड कार्यालय से समन्वय स्थापित कर नए गोदाम निर्माण के प्रस्ताव एवं पुराना गोदाम किस कारण से उपयोग नहीं किया जा रहा है का प्राक्कलन तैयार कर कार्यालय में उपलब्ध कराने की बात कही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही