Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : अल्पवृष्टि के कारण जिले में बनती जा रही है सुखाड़ की स्थिति

Advertisement
Advertisement
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : जून माह से ही किसान खेती का कार्य प्रारंभ कर देते हैं और वहीं जुलाई में सभी किश्म के खेतों में फसल आच्छादन का कार्य समाप्त हो जाता है. लेकिन इस वर्ष जुलाई माह में सामान्य से भी कम बारिश होने के कारण सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. जुलाई माह भर में जिले की औसत 284.9 मिलीमीटर के अपेक्षा अभी तक 136.9 मिलीमीटर ही वर्षा हुई है. विभाग द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार सभी प्रकार के खरीफ फसल का 33.40 प्रतिशत ही आच्छादन हुआ है, जिसमें सिर्फ धान की रोपनी जिले में लक्ष्य के विरुद्ध 28.39 प्रतिशत ही हुई है. वहीं, किसानों के लिए अब अपने धान के फसल को जिंदा रखना मुश्किल हो गया है. किसानों के अनुसार अभी भी बारिश होने से भले ही फसल बच जाए पर उत्पादन क्षमता में कमी आ जायेगी. [caption id="attachment_370541" align="aligncenter" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/07/seraikela2.jpg"

alt="" width="600" height="276" /> बर्बाद हो रहे हैं धान के बिचड़े.[/caption] इसे भी पढ़े : रांची:">https://lagatar.in/ranchi-ntpl-medicus-launched-medical-preparation-will-be-done/">रांची:

NTPL मेडिकस का शुभारंभ, करायी जाएगी मेडिकल की तैयारी

जिले में धान आच्छादन का लक्ष्य 1,00,000 हेक्टेयर, हुआ है 28,385 हेक्टेयर में

जिले में एक लाख हेक्टेयर में धान रोपनी का लक्ष्य था, लेकिन यह 28,385 हेक्टेयर में हुआ है. इसी तरह मक्का की बुआई का लक्ष्य 6,900 हेक्टेयर भूमि पर निर्धारित किया गया, लेकिन यह भी मात्र 4,140 हेक्टेयर में यानि 60 प्रतिशत हो पाया है. वह भी वर्षा की कमी से गुजर रहा है. वहीं, दलहन-तेलहन एवं अन्य मोटा अनाज की बुआई में भी कमोवेश स्थिति यही है. सभी प्रकार के दलहन उत्पादन का लक्ष्य 34,600 हेक्टेयर रखा गया था, जिसमें 15,184 यानि 43.80 प्रतिशत ही अब तक हुआ है. जबकि तेलहन का लक्ष्य 1,390 हेक्टेयर रखा गया था, लेकिन अब तक 344 हेक्टेयर यानि 24.75 प्रतिशत ही हुआ है. इसे भी पढ़े : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-university-will-crack-down-on-private-b-ed-colleges-who-are-arbitrary-on-enrollment-and-fees/">धनबाद

: नामांकन और फीस पर मनमानी करने वाले प्राइवेट बीएड कॉलेजों पर विवि कसेगा नकेल

जिले में खरीफ फसल का लक्ष्य एवं बुआई इस प्रकार है (सभी आंकड़े हेक्टेयर में हैं)

  • धान बुआई का लक्ष्य - 28385 --100000
  • मक्का बुआई का लक्ष्य  -    4240 -- 6900
  • दलहन बुआई का लक्ष्य  -    15184 --34600
  • तेलहन बुआई का लक्ष्य -     344 --1390
  • मोटा अनाज बुआई का लक्ष्य -   48053--143880
इसे भी पढ़े : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-kanwar-yatra-started-from-kesura-mor-with-the-announcement-of-bol-bam/">हजारीबाग:

बोल बम के उद्घोष संग केशुरा मोड़ से निकली कांवर यात्रा

जुलाई माह में अब तक प्रखंडवार वर्षापात इस प्रकार है

  • सरायकेला 152.2 मिलीमीटर
  • खरसावां 218.4 मिलीमीटर
  • कुचाई 210 मिलीमीटर
  • गम्हरिया 97.6 मिलीमीटर
  • राजनगर73.8 मिलीमीटर
  • चांडिल 121.0 मिलीमीटर
  • नीमडीह 132.2मिलीमीटर
  • ईचागढ़138.4 मिलीमीटर
  • कुकडु 89.6 मिलीमीटर
जिले में जुलाई माह का अब तक वर्षा 136.9 प्रतिशत हुआ है. इसे भी पढ़े : बिहार">https://lagatar.in/20-people-died-due-to-lightning-in-bihar-four-people-including-real-sisters-died-in-kaimur/">बिहार

में वज्रपात से 20 लोगों की मौत, कैमूर में सगी बहनों समेत चार लोगों की ली जान
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही