Search

 
 
 

सरायकेला : आत्मा कर्मियों के लंबे हड़ताल से रबी फसल खेती की तैयारी में किसानों को हो रही दिक्कत

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : बकाया वेतन भुगतान व सेवा नियमितीकरण की मांगों को लेकर विगत तीन सितंबर से जिले में विभिन्न पदों पर कार्यरत एग्रीकल्चरल टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी (आत्मा) के 22 कर्मी चरणबद्ध हड़ताल पर हैं. कर्मियों के लंबी अवधि तक हड़ताल में रहने से आत्मा द्वारा स्थानीय किसानों को कृषि कार्य संबंधी कई प्रकार के सहयोग नहीं मिल रहे हैं. वहीं, इस वर्ष सही से बारिश नहीं होने के कारण खरीफ में नुकसान उठाये किसान नुकसान की कुछ भरपाई रबी फसल पर करना चाहते हैं. अक्टूबर माह से ही रबी फसल की तैयारी की जाती है. ऐसे में आत्मा कर्मियों के हड़ताल से किसानों के समक्ष दिक्कतें आने लगी है. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/the-number-of-kovid-19-patients-in-the-country-has-come-down-to-28593/">देश

में कोविड-19 के मरीजों की संख्या कम होकर 28,593 हुई

13 सितंबर से राजभवन समक्ष हड़ताल पर बैठे हैं आत्मकर्मी 

विदित हो कि झारखंड आत्मा कार्मिक संघ, रांची कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड के बैनर तले जारी हड़ताल के क्रम में विगत 3 सितंबर को जिला कृषि विभाग एवं आत्मा कार्यालय में कार्यरत कर्मियों ने काला बिल्ला लगा कर विरोध जताया. 5 सितंबर को कलमबंद हड़ताल कर कार्य बहिष्कार किया एवं 7 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं. जानकारी अनुसार 12 सितंबर को राज्य के कृषि मंत्री के आवास समक्ष प्रदर्शन करने के बाद 13 सितंबर से राजभवन समक्ष आत्मकर्मी हड़ताल पर बैठे हैं. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-strong-collision-between-bolero-and-chess-truck-2-children-killed-6-in-critical-condition/">पलामू

: बोलेरो और चेचिस ट्रक में जोरदार टक्कर, 2 बच्चे की मौत, 6 की हालत गंभीर
 [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही