Search

 
 
 

सरायकेला : जिला परिषद की बैठक में आठ समितियों का किया गया गठन

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा की अध्यक्षता में बुधवार को जिला परिषद की एक विशेष बैठक हुई. बैठक में पंचायती राज अधिनियम 2001 की धारा 72 के अनुपालन में जिला परिषद हेतु निर्वाचित सदस्यों में से आठ समितियों का गठन किया गया. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-childrens-parliament-was-reconstituted-in-the-primary-school-baramahuldiha/">जगन्नाथपुर

: प्राथमिक विद्यालय बड़ामहुलडीहा में बाल संसद का हुआ पुनर्गठन

यह आठ समितियों का हुआ गठन

इन समितियों में सामान्य प्रशासन समिति, कृषि एवं उद्योग समिति, स्वास्थ्य एवं शिक्षा समिति, वित्त अंकेक्षण तथा योजना एवं विकास समिति, सहकारिता समिति, महिला शिशु एवं समाज कल्याण समिति, वन एवं पर्यावरण समिति तथा संचार एवं संपर्क समितियों शामिल है. इसके अतिरिक्त जिला स्तरीय वनाधिकार समिति हेतु जिला परिषद सदस्य का नाम नामित किया गया. इस दौरान विगत 21 जून को आहूत जिला परिषद की मासिक समीक्षात्मक बैठक में 15 वें वित्त आयोग मद से क्रियान्वित हेतु प्राप्त अनुमोदित योजनाओं की भी प्रथमिकता निर्धारित की गयी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-pm-housing-is-not-being-accepted-due-to-internet-problem/">जमशेदपुर

: इंटरनेट की समस्या के कारण पीएम आवास नहीं हो रही स्वीकृत

बैठक में यह रहे उपस्थित

बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा के अलावे परिषद के सचिव प्रवीण कुमार गागराई, जिप उपाध्यक्ष मधुश्री महतो, कार्यपालक पदाधिकारी धनवीर लकड़ा, जिप सदस्य ज्योतिलाल मांझी, असीत सिंह पात्रा, सविता मार्डी, सुभाषिनी देवी, जिन्गी हेम्ब्रम, सावित्री बानरा, कालीचरण बानरा, लक्ष्मी देवी, पिंकी मण्डल, स्नेहा रानी महतो, सुलेखा हांसदा, पिंकी लायक एवं अमोदिनी महतो उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही