Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध चलाये गए जांच अभियान में जब्त किये गये आठ हाईवा

Advertisement
Advertisement
Seraikela : अवैध खनन व परिवहन के विरुद्ध लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के नेतृत्व में खनिजों के अवैध परिवहन को लेकर चलाये गए जांच अभियान में शुक्रवार को चौका थाना क्षेत्र में आठ हाईवा को जब्त किया गया. इस संबंध में पदाधिकारी दिनेश रंजन ने बताया कि जब्त वाहनों में तीन में पत्थर, तीन में कोयला व दो वाहन में फ्लाईएश लोड थी. वहीं, हाईवा में माइनिंग की चालान की मांग करने पर उनके तरफ से किसी तरह का चालान प्रस्तुत नहीं किया गया. जब्त वाहनों पर लगभग दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. साथ ही आगे की कार्रवाई के लिये जिला खनन पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-tata-power-has-locked-43-and-tata-long-product-has-locked-government-polytechnic-four-students/">आदित्यपुर

: टाटा पावर ने 43 और टाटा लांग प्रोडक्ट ने राजकीय पॉलीटेक्निक के चार छात्रों को किया लॉक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही