Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : करंट से बिजली मिस्त्री की मौत, स्थानीय लोगों ने की मुआवजा देने की मांग

Advertisement
Advertisement
Seraikela : राजनगर में 11 हजार तार की चपेट में आने से बिजली मिस्त्री जितेन मंडल (35 वर्ष) राधानगर निवासी की मौत हो गई है. घटना शाम की बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बारिश होने के बाद बिजली चली गई. फिर से जब बिजली चालू किया गया तो पता चला कि प्रखंड कार्यालय के पास डिश पंचर है. जब जीतेन ठीक करने खम्भा पर चढ़ा तो अचानक करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों द्वारा उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से मिस्त्री के परिजन को मुआवजा देने की मांग की. घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर लिया है. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/chakulia-rajasthan-government-gave-loi-to-ucil/">जादूगोड़ा

: राजस्थान सरकार ने यूसिल को एलओआई दिया
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही