Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर 1000 किलो जावा एवं 60 लीटर शराब किया जब्त, एक गिरफ्तार

Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : आसन्न दुर्गा पूजा को देखते हुए अवैध शराब निर्माण एवं कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने हेतु उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर विभाग द्वारा सघन छापेमारी अभियान जिले भर में चलाया जा रहा है. गुरुवार को जिले के कांड्रा थाना अंतर्गत विभिन्न क्षेत्र में उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में टीम द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया. मिली जानकारी अनुसार अभियान के तहत रायमारा में मिले एक शराब अड्डे को ध्वस्त किया गया. वहां से बरामद लगभग एक हजार किलो जावा जब्त कर नष्ट किया गया एवं 60 लीटर शराब भी जब्त किया गया. एक कारोबारी रोहन महतो की गिरफ्तारी भी की गई है जबकि दूसरा कारोबारी दुर्गा सरदार फरार हो गया. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-leeds-gave-training-to-social-leaders-of-the-reer-project/">चक्रधरपुर:

लीड्स ने दिया रीर परियोजना के सामाजिक नेताओं को प्रशिक्षण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही