Search

 
 
 

सरायकेला : उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर अवैध शराब भट्ठी व 2000 केजी महुआ किया नष्ट, एक गिरफ्तार

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : जिले के विभिन्न क्षेत्रों से अवैध शराब उत्पाद के कारोबार की मिल रही सूचना पर अधीक्षक द्वारा त्वरित कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में सोमवार को उत्पाद निरीक्षक निर्भय कुमार सिन्हा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने कांड्रा व आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कई स्थानों पर छापामारी की. प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध ढंग से संचालित कई भट्ठियों को ध्वस्त किया गया. इसे भी पढ़ें : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-cs-interrogated-the-victim-in-the-case-of-eye-surgery-and-firing-a-glass-bullet/">घाटशिला

: आंख का ऑपरेशन कर कांच की गोली लगाने के मामले में सीएस ने पीड़ित से की पूछताछ

अन्य चार कारोबारी हुए फरार

शराब उत्पाद के इस अवैध कारोबार में लिप्त गणेश सरदार को गिरफ्तार किया गया है. अन्य चार शिवो मंडल, सोखेन मंडल, सुकरा मंडल एवं भीम लोहार भागने में सफल रहे. गिरफ्तार गणेश सरदार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. बरामद लगभग 2000 केजी जावा महुआ को नष्ट करते हुए शराब बनाने में प्रयुक्त किये जा रहे ड्रम, देगची, सहित अन्य वस्तुएं जब्त कर ली गई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही