Search

 
 
 

सरायकेला के कार्यपालक अभियंता को पूर्वी सिंहभूम पथ निर्माण विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया

 
Jamshedpur (Mujtaba Haider Rizvi) : पूर्वी सिंहभूम में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के पद पर अभी तक सरकार ने किसी की तैनाती नहीं की है. हां इतना जरूर किया है कि सरायकेला के कार्यपालक अभियंता गणेश हेंब्रम को पूर्वी सिंहभूम का भी चार्ज दे दिया गया है. कार्यपालक अभियंता गणेश हेंब्रम ने पूर्वी सिंहभूम में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता के पद पर चार्ज ले लिया है. यहां नया कार्यपालक अभियंता आने तक कार्यपालक अभियंता गणेश हेंब्रम ही पूर्वी सिंहभूम का भी अतिरिक्त चार्ज देखेंगे. पूर्वी सिंहभूम का अतिरिक्त कार्यभार मिलने के बाद गणेश हेंब्रम जमशेदपुर आए और कार्यभार ग्रहण किया. उन्होंने बताया कि वह सरायकेला से ही बैठ कर पूर्वी सिंहभूम में पथ निर्माण विभाग का कामकाज देखेंगे. जरूरत पड़ने पर अपने जमशेदपुर कार्यालय जाएंगे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-the-water-flowing-on-the-road-and-the-garbage-spread-has-become-a-headache-for-the-city-council/">चाईबासा

: सड़क पर बहता पानी और फैला कचरा नगर परिषद के लिए बना सिरदर्द

अब आगे बढ़ेंगी जिले की अटकी हुई सड़क परियोजनाएं

कार्यपालक अभियंता गणेश हेंब्रम को पूर्वी सिंहभूम का अतिरिक्त कार्यभार संभाल लेने के बाद अब अटकी हुई सड़क परियोजनाओं के आगे बढ़ने का रास्ता साफ हो गया है. फंड की कमी की वजह से सड़क परियोजनाओं का कामकाज ठप था. विभागीय सूत्रों की मानें तो कार्यपालक अभियंता ने सभी ठेकेदारों से कह दिया है कि वह सड़क का निर्माण कार्य शुरू करें. जल्दी ही उन्हें भुगतान किया जाएगा और सरकार से फंड की मांग की जाएगी. इसके बाद गोविंदपुर में सड़क का निर्माण कार्य शुरू भी हो गया है. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-sail-adopts-19-children-to-provide-free-higher-education/">किरीबुरू

: सेल ने 19 बच्चों को निःशुल्क उच्च शिक्षा देने के लिए लिया गोद
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही