Search

 
 
 

सरायकेला : भारतीय जनता मजदूर सेल कमेटी का विस्तार, अखिलेश सिंह बने उपाध्यक्ष

 
Seraikela(Bhagya sagar singh) : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत रेल नगरी सीनी में रविवार को रेलवे संस्थान के सभागार में जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह देव की अध्यक्षता में बैठक कर भारतीय जनता मजदूर सेल कमेटी का विस्तार किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि सेल के प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो तथा विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री मदन कुमार प्रदेश उपाध्यक्ष ललन कुमार साहू एवं अविनाश उपाध्याय उपस्थित थे. कार्यक्रम के दौरान अखिलेश कुमार सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता मजदूर सेल की सदस्यता ली और उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-banna-gupta-fans-club-got-financial-help-from-cm-gambhir-scheme-to-cancer-victim/">आदित्यपुर

: कैंसर पीड़ित को बन्ना गुप्ता फैंस क्लब ने दिलवाई सीएम गंभीर योजना से आर्थिक मदद
[caption id="attachment_410496" align="aligncenter" width="518"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/saraykela-bjp-2.jpeg"

alt="" width="518" height="345" /> बैठक में उपस्थित सेल के पदाधिकारी, सदस्य एवं भाजपाई[/caption]

उपस्थित लोगों ने गठन एवं उद्देश्य की सराहना की

इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष महेश महतो ने कहा कि आज खेत खलिहान से लेकर कल कारखाने तक लाखों असंगठित मजदूर कार्य कर रहे हैं जो श्रम कानून की सुविधा से वंचित हैं. साथ ही लगातार प्रताड़ित हो रहे हैं. सारे असंगठित मजदूरों को उनके हक एवं अधिकार तथा श्रम कानून दिलाने के लिए भारतीय जनता मजदूर सेल का गठन किया गया है. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-bhandare-organized-on-the-completion-of-five-years-of-jan-nayak-committee/">चक्रधरपुर

: जन नायक समिति के पांच वर्ष पूरे होने पर भंडारे का किया गया आयोजन
पूर्व विधायक मंगल सोय ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा द्वारा अंगी भूत भारतीय जनता मजदूर सेल का उद्देश्य हक एवं अधिकार से वंचित मजदूरों को सरकार द्वारा लागू लाभ दिलाना है. भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह सिंहभूम लोकसभा प्रभारी उदय प्रताप सिंह देव, रमेश हांसदा, मनोज कुमार शर्मा, रीता दुबे, चामी मुर्मू एवं अजीत दत्ता समेत कई वक्ताओं ने संबोधित करते हुए भारतीय जनता मजदूर सेल के गठन एवं उद्देश्य की सराहना की. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही