Search

 
 
 

सरायकेला : आदिवासी हो समाज युवा महासभा जिला कमेटी का विस्तार

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला शहरी क्षेत्र स्थित एक होटल में रविवार को आदिवासी हो समाज युवा महासभा सरायकेला-खरसावां जिला कमेटी की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विष्णु बानरा ने की. बैठक में आदिवासी हो महासभा जिला अध्यक्ष गणेश गागराई एवं मानकी मुंडा परिषद जिला अध्यक्ष कोल झारखंड बोदरा सहित अन्य सदस्य गण उपस्थित थे. सर्वसम्मति से आदिवासी हो समाज युवा महासभा जिला कमेटी का विस्तार किया गया. इसके बाद नए पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modis-deoghar-visit-11-ips-deputation/">पीएम

मोदी का देवघर दौराः 11 आईपीएस की हुई प्रतिनियुक्ति

विस्तारित कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य

कमेटी में संयुक्त सचिव प्रकाश लामाय व साजन पूर्ति, सह कोषाध्यक्ष शकुन्तला बनसिंह, संगठन सचिव राकेश पूर्ति, शिक्षा सचिव रानी बोदरा, सांस्कृतिक सचिव संदीप मुंडारी, सदस्य सावन सोय, गणेश गागराई, सूरज पूर्ति, दुबराज हेम्ब्रम एवं घनश्याम सोय बनाए गए हैं. विधि विशेषज्ञ सदस्य नायकी हेम्ब्रम, साहित्यकार सदस्य सोमाय सोय, दियुरी सदस्य सागर जामुदा, मुंडा मानकी सदस्य कोल झारखंड बोदरा एवं क्रीड़ा सचिव मोहन जामुदा बनाए गए हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही