Search

 
 
 

सरायकेला : कुचाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित चिकित्सा पदाधिकारियों को दी गयी विदाई

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सीएचसी कुचाई में पदस्थापित डॉ. शिवचरण हंसदा एव डॉ. हरिपद हेंब्रम का स्थानांतरण पश्चिमी सिंहभूम जिले के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टोंटो एवं मझगांव हो गया है. दोनों स्थानांतरित चिकित्सकों को शनिवार को एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गयी. स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कुचाई में पदस्थापित चिकित्सक डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू एवं उनकी पत्नी डॉ. सुनीता मार्डी द्वारा पारम्परिक संथाली नृत्य की प्रस्तुति की गई. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-ddc-reviewed-the-progress-of-pm-krishi-sinchai-yojana-and-amrit-sarovar/">सरायकेला

: डीडीसी ने की पीएम कृषि सिंचाई योजना एवं अमृत सरोवर के कार्यप्रगति की समीक्षा

नए चिकित्सा पदाधिकारियों का हुआ स्वागत

कुचाई में पदस्थापित दो नए चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शिवलाल कुंकल एवं डॉ. गंगाराम बांकिरा का स्वास्थ्य कर्मियों ने स्वागत किया.  कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सुशील महतो द्वारा किया गया एव धन्यवाद ज्ञापन सेवानिवृत कर्मी सह प्रभारी लेखापाल सुरेन्द्र कुमार गोस्वामी द्वारा किया गया. उन्होंने बताया कि कुचाई में पदस्थापित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकार डॉ. विजय कुमार वर्तमान में इसी जिले में सिविल सर्जन के पद पर कार्यरत हैं. इसी प्रखंड में कार्यरत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोपाल श्रीवास्तव पलामु जिला में सिविल सर्जन के पद पर तथा रिम्स रांची में उपाधीक्षक सह प्रभारी अधीक्षक के रूप में कार्य कर चुके हैं. इसे भी पढ़ें : चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-attempted-theft-in-hanuman-temple-thieves-failed-to-break-the-lock-of-the-donation-box/">चक्रधरपुर

: हनुमान मंदिर में चोरी का प्रयास, दान पेटी का ताला तोड़ने में असफल रहे चोर

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति

विदाई समारोह में बच्चों द्वारा गीत एवं नृत्य की भी प्रस्तुति की गई. इस अवसर पर डॉ. सुशील महतो, डॉ. शुभंकर दास, डॉ. सुजीत कुमार मुर्मू, डॉ. सुनीता मार्डी , डॉ. पूजा सामंत, सुशांत कुमार पाल, राजेश कुमार, स्वरूप कुमार भोल, संगीता एक्का, संध्या रानी महतो, कैलाश महतो, सभी ए. एन. एम. , सहिया, स्वास्थ्यकर्मी , शिक्षिका तथा आम जनता भी उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही