Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : प्रकृति की दोहरी मार से आहत हैं किसान, धान की फसल हो रही खराब

Seraikela (Bhagya sagar singh) : जिले में वर्ष 2022 किसानों के लिये काफी संकटों से भरा साबित हो रहा है. प्रकृति की दोहरी मार से किसान आहत हैं. जिले के अधिकांश क्षेत्र में सिंचाई के अभाव में खरीफ फसल धान की ही पैदावार किसान करते हैं. इस वर्ष सही समय पर बारिश नहीं होने से सही तरीके से खेती करने में किसान असफल रहे. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-two-arrested-in-the-theft-case-in-narbharam-showroom-60-thousand-rupees-recovered-from-theft/">आदित्यपुर

: नरभेराम शोरूम में हुई चोरी मामले में दो गिरफ्तार, चोरी के 60 हजार रुपए बरामद

धान की बालियां हो रही नष्ट 

विलम्ब में वर्षा होने के बाद धान के कुछ फसल बचे थे जिन्हें किसानों ने बड़े जतन से सम्भाल कर रखा. विगत कुछ दिनों से वर्षा के साथ तेज चल रही हवा ने किसानों को परेशान कर रखा है. किसानों के अनुसार हवा के कारण धान के फूल गिर रहे हैं तथा धान के पौधे भी गिरने से उनके तने टूटने लगे हैं. जिसके कारण धान की बालियां नष्ट हो रही है. किसानों की माने तो प्रकृति के इस दोहरी मार से पुआल तो मिलेंगे लेकिन धान नहीं मिल सकेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही