Search

 
 
 

सरायकेला : पंचायत समिति की पहली बैठक आयोजित

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में मंगलवार को पंचायत समिति की प्रथम बैठक का आयोजन प्रखण्ड प्रमुख लक्ष्मी गागराई के अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में पंचायत समिति की सभी 8 स्थाई समितियों का गठन सर्वसम्मति से किया गया. साथ ही प्रथम वर्ष के लिए कुल मुखिया में से 20% अर्थात तीन मुखिया को पंचायत समिति में सदस्य के रूप में नामित करने की कार्रवाई की गई. इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-demand-to-list-totemic-kurmi-kudmi-society-in-scheduled-caste/">चाकुलिया

: टोटेमिक कुरमी-कुड़मी समाज को अनुसूचित जाति में सूचीबद्ध करने की मांग

मिलजुल कर काम करने का किया अनुरोध

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख लक्ष्मी गागराई ने सभी सदस्यों से मिलजुल कर काम करने का अनुरोध किया. बैठक में सभी पंचायत समिति के सदस्य एवं सभी पंचायतों के मुखिया, प्रमुख, उप प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार, विधायक प्रतिनिधि सुधीर महतो, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रखंड समन्वयक पंचायती राज एवं अन्य पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही