Search

 
 
 

सरायकेला : प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ जिला कमेटी का गठन

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : बालक मध्य विद्यालय सरायकेला में रविवार को प्रशिक्षित सहायक अध्यापक संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता संघ के ईचागढ़ प्रखंड अध्यक्ष पुस्तक हजाम ने की. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तस्वीर पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से संघ के जिला कमिटी का गठन किया गया. नवगठित जिला कमेटी में विजय लेंका जिला अध्यक्ष, विक्रम सहदेव जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष, रुद्र प्रताप महतो एवं विनय कुमार उरांव उपाध्यक्ष, साकेत शेखर महासचिव, शंकर बारीक एवं निखिल रंजन सचिव, गदाधर महतो कोषाध्यक्ष, विष्णु कुमार सह कोषाध्यक्ष, धीरज सिंह एवं प्रफुल्ल महतो प्रेस मीडिया प्रभारी तथा जिला संयोजक के लिए वीरेंद्र नाथ सोय और सदानंद प्रमाणिक का चयन किया गया. इसे भी पढ़ें : बंदगांव">https://lagatar.in/bandgaon-father-of-the-nation-mahatma-gandhis-birth-anniversary-money-plantation-done-in-karaikela/">बंदगांव

: कराईकेला में राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी की जयंती मनी, किया गया पौधरोपण
जिला सलाहकार समिति में राजाराम महतो, करम सिंह मुंडा, विमल महतो, जयराज दास, परेश चंद्र महतो, भोजोहरी महतो, प्रकाश महतो, लखीराम महतो, दिनेश सिंहदेव, सच्चिदानंद प्रधान एवं गुरुचरण महतो चयनित किये गये. इस बैठक में जिले के विभिन्न प्रखण्डों से आये प्रशिक्षित सहायक अध्यापक उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही