Search

 
 
 

सरायकेला : कांग्रेस सदस्यता अभियान में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय

 
Seraikela : गम्हरिया स्थित शहनाई भवन में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान में पूर्व केंद्रीय मंत्री सह जिला प्रभारी सुबोध कांत सहाय शामिल हुए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस भले ही कठिन दौर से गुजर रहा है लेकिन कार्यकर्ता एकजुट होकर ही परिस्थितियों को बदल सकते हैं. कांग्रेस नेता सुबोध कांत सहाय ने सदस्यता अभियान की समीक्षा करते हुए पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया. इन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए शीर्ष नेतृत्व ने बड़े नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-demand-from-deputy-labor-commissioner-to-cancel-the-restoration-process-of-tata-steel-registered-sons/">जमशेदपुर:

उप श्रमायुक्त से टाटा स्टील निबंधित पुत्रों की बहाली प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग
इसी के तहत 18 अप्रैल को जिलेभर में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे और 24 अप्रैल को राज्य स्तरीय सम्मेलन आयोजित हो रहे हैं. आयोजित सदस्यता अभियान कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष छोटे राय किस्कु, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता होनी सिंह मुंडा, फुलकांत झा, कपाली नगर परिषद अध्यक्ष शोभारानी महतो, पूर्व जिलाध्यक्ष देबू चटर्जी, महिला मोर्चा अध्यक्ष बेबी सिंह, जिला प्रवक्ता प्रकाश राजू, राणा सिंह, माधव सिंह मुंडा, अशोक गुप्ता समेत अन्य पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही