Search

 
 
 

सरायकेला : टायर फटने से असंतुलित स्कार्पियो की चपेट में आये चार बाइक सवार गम्भीर रूप से जख्मी

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला-कांड्रा मुख्य सड़क पर मुड़िया के स्कूल के निकट गुरुवार की संध्या एक स्कॉर्पियों का टायर फट गया. टायर फटने से स्कॉर्पियो गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया जिससे आगे से आ रहे दो बाइक को टक्कर मार दी. स्कॉर्पियों की ठोकर से एक आठ वर्षीय लड़के समेत चार लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए. आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी एवं एम्बुलेंस बुलाकर सभी जख्मियों को सदर अस्पताल भेजा. अस्पताल में सभी का इलाज जारी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-certificate-case-on-two-former-chiefs-of-bagbera-in-handpump-pipe-embezzlement-case/">जमशेदपुर

: हैंडपंप के पाइप गबन मामले में बागबेड़ा की दो पूर्व मुखिया पर सर्टिफिकेट केस

पुलिस ने स्कॉर्पियो व बाइक किया जब्त

सदर थाना प्रभारी मनोहर कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर स्कार्पियो सहित दोनों बाइक को जब्त करते हुए स्कॉर्पियो चालक को भी अस्पताल भेजा जिसे हल्की चोटें आई है. मिली जानकारी के अनुसार घायलों में चंद्रपुर के 18 वर्षीय जमील हुसैन, 18 वर्षीय अजीजुल रहमान एवं 8 वर्ष के लड़के की पहचान हुई चौथे घायल बाइक सवार की पहचान नहीं हुई है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही