Search

 
 
 

सरायकेला : देवी साधकों ने दिखाए करतब, उमड़ी भक्तों की भीड़

 
Seraikela : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरूप में गुरुवार को एकादशी तिथि में विधिवत देवी माता वन दुर्गा, सोमनाथ देवी एवं अंधेरी पाठ देवी का आस्था व श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान देवी माता के भक्तों ने कई करतब दिखाए. जैसे कांटों की सेज बना कर उसके ऊपर सोना व अग्निकुंड के दहकते अंगारों पर खाली पांव चलना. आस्था एवं विश्वास से जुड़े इस प्रकार के करतब देखने एवं देवी माता के दर्शन हेतु दूर दूर से अनेकों भक्त दर्शक एकत्रित हुए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ranjit-was-murdered-in-old-enmity-ssp/">जमशेदपुर

: पुरानी रंजिश में की गयी थी रंजीत की हत्या : एसएसपी

कार्यक्रम के आयोजन में ये लोग हुए शामिल

पुजारी रामनाथ होता द्वारा विधिवत पूजा अर्चना किया गया. कार्यक्रम के आयोजन में कुथलू प्रधान, नीलसेन प्रधान, रंजीत प्रधान, सीतानाथ प्रधान, लावो प्रधान, हड़िया प्रधान,आनंद प्रमाणिक, विरेस प्रमाणिक,अजीत प्रधान,गोराचंद हो,गोम्हा ग्वाला, मनोरंजन प्रधान , मणि प्रधान,उग्रसेन प्रधान, हेमसागर प्रधान सहित श्री शुभनाथ क्लब मुरूप के युवाओं की सक्रियता रही. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही