Search

सरायकेला : चांडिल में निकलेगा भव्य रामनवमी जुलूस, श्रीराम की 21 फीट ऊंची तस्वीर होगी आकर्षण

Dilip Kumar Chandil : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में श्रीराम सनातन समिति की ओर से छह अप्रैल को भव्य रामनवमी शोभायात्रा सह बाइक रैली निकाली जाएगी. भगवान श्रीराम की 21 फीट ऊंची तस्वीर शौभायात्रा का मुख्य आकर्षण होगी. समिति तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है. चांडिल रेलवे स्टेशन (पुराना पेट्रोलपंप) के पास भगवान श्रीराम की 21 फीट ऊंची तस्वीर की पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा शुरू होगी. यह जानकारी श्रीराम सनातन समिति चांडिल के अध्यक्ष आकाश महतो ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में दी. कहा कि रविवार को दोपहर 3 बजे विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी. जुलूस का नेतृत्व महिलाएं करेंगी. शोभायात्रा में आंध्रप्रदेश की झांकी, भगवान श्रीराम की 21 फीट ऊंची तस्वीर, 11 फीट ऊंची भारत माता की तस्वीर, श्रीराम दरबार, डंका और आधुनिक डीजे मुख्य आकर्षण होगा. डीजे की धुन पर हजारों रामभक्त थिरकते हुए रामनवमी का उत्सव मनाएंगे. शोभायात्रा चांडिल स्टेशन, लेंगडीह, चांडिल बाजार होते हुए सिंहभूम कॉलेज मोड़ स्थित हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त होगी. समापन के अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर में बजरंगवली व भारत माता की भव्य आरती की जाएगी.

300 स्व्यंसेवक रहेंगे मुस्तैद

भव्य शोभायात्रा को सफल बनाने और विधि व्यवस्था व यातायात नियमों को पालन कराने के लिए समिति ने 300 स्वयंसेवकों को जिम्मेदारी दी है. इस बार शोभायात्रा में महिलाओं की सहभागिता अधिक रहने की उम्मीद है. चांडिल अनुमंडल क्षेत्र की महिलाएं जुलस में शामिल होकर पारंपरिक परिधान के साथ महारानी लक्ष्मी बाई व दुर्गावाती के समान अपने धर्म की रक्षा का संदेश देंगी. प्रेसवार्ता में समिति के महासचिव नवीन मोहंती, महामंत्री विमलेश मंडल, सचिव छोटू प्रमाणिक, कोषाध्यक्ष सूरज मिश्रा, सजल कर्मकार, राहुल नाग, सुदीप्त पॉल, शशि मिश्रा, जगदीश पोद्दार, उदित गुप्ता, प्रवीर सिंह, मिथुन रूहीदास आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : रामनवमी">https://lagatar.in/politics-is-at-its-peak-in-bengal-regarding-ram-navami-mamata-said-conspiracy-to-spoil-the-atmosphere-bjp-said-try-stopping-the-procession/">रामनवमी

को लेकर बंगाल में सियासत चरम पर, ममता ने कहा, माहौल बिगाड़ने की साजिश, बोली भाजपा, जुलूस रोक कर दिखाओ
 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//