Search

सरायकेला: जगन्नाथपुर में भव्य धुलौट व ग्राम परिभ्रमण के साथ हरि संकीर्त्तन का समापन

Seraikela: सरायकेला प्रखंड के जगन्नाथपुर गांव में रविवार को कुंजभंग, भव्य धुलौट व ग्राम परिभ्रमण के साथ 16 प्रहर राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ हरि संकीर्त्तन का समापन हुआ. जगन्नाथपुर के श्री हरि मंदिर में बुधवार को गंधा दिवस के साथ शुरू हुए संकीर्त्तन में राधा गोविंद के नाम जाप से पूरा क्षेत्र भक्तिमय-सा हो गया. इसे भी पढ़ें: चक्रधरपुर:">https://lagatar.in/chakradharpur-reunion-of-86-batch-students-of-railway-english-medium-after-36-years/">चक्रधरपुर:

रेलवे इंग्लिश मीडियम के 86 बैच के विद्यार्थियों का 36 वर्ष बाद हुआ पुनर्मिलन

बुधवार से अनवरत 16 प्रहर तक जारी रहा संकीर्त्तन

जानकारी हो बुधवार को पूजा अर्चना के साथ राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ संकीर्त्तन का शुभारंभ हुआ था जो अनवरत 16 प्रहर तक जारी रहा. रविवार को विधिवत पूजा अर्चना व भव्य धुलौट कार्यक्रम के साथ संकीर्त्तन का समापन हुआ. इसके बाद ग्रामीण संकीर्त्तन दल द्वारा घर-घर दस्तक देते हुए राधा गोविंद का नाम जाप किया गया.

इन संकीर्त्तन मंडलियों ने किया राधा गोविंद का नाम जाप

संकीर्त्तन में बागरायडीह गणेश प्रधान, बेगनाडीह सुभाष महतो, तारापद लालमोहन हरिनाम संप्रदाय नुनिया, रिमराडीह वनमाली सिंह सरदार, फारगा कृतिदास गोस्वामी, आरसा गुरुचरण कुमार व जगन्नाथपुर जीतेन प्रधान संकीर्त्तन मंडलियों द्वारा राधा गोविंद का नाम जाप किया गया. संकीर्त्तन में आसपास व दूरदराज के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर पूजा अर्चना करते हुए क्षेत्र की सुख,शांति व समृद्धि की कामना करते हुए राधा गोविंद नाम जाप का श्रवण किया.

संकीर्त्तन को सफल बनाने में इनका रहा योगदान

संकीर्त्तन को सफल बनाने में विष्णु प्रधान, सत्य मंडल, हिमांशु प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, संजय प्रधान, शत्रुघन प्रधान, शेखर प्रधान, जहरलाल प्रधान, आशुतोष प्रधान, राजेन्द्र प्रधान, देवीदत्त प्रधान, शैलेंद्र प्रधान, यशवंत प्रधान, पंचम प्रधान, उमाकांत प्रधान व रघुनाथ प्रधान समेत समस्त ग्रामीणों का सराहनीय योगदान रहा. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-government-itself-insecure-what-will-it-protect-people-kapil-mishra/">जमशेदपुर:

झारखंड सरकार खुद असुरक्षित, लोगों की क्या सुरक्षा करेगी- कपिल मिश्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//