Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : मुरूप में धुलौट के साथ हरिनाम संकीर्तन संपन्न

Advertisement
Advertisement
Seraikela : सरायकेला प्रखंड के मुरूप गांव के नीचे टोला स्थित श्री हरि मंदिर में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के तत्वावधान में 24 प्रहरी श्री श्री राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ हरि संकीर्तन का धुलौट के साथ समापन हुआ .  हरि संकीर्तन कार्यक्रम का  शुभारंभ गंधाधिवास से हुआ .  पूजा अर्चना के बाद राधा गोविंद अखंड युगल नाम यज्ञ हरिनाम का शुभारंभ हुआ जो लगातार 24 पहर तक चलता रहा .  इससे पूरा गांव भक्तिमय हो गया . इसे भी पढ़ें : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-mahavir-and-ambedkar-jayanti-celebrated-at-shishu-vidya-mandir/">चाकुलिया

: शिशु विद्या मंदिर में महावीर और अंबेडकर जयंती मनाई गई

श्रद्धालों की भीड़ उमड़ पड़ी

इस अवसर पर मुरूप पंचायत के मुखिया धनुराम महली, ग्राम प्रधान जीतमोहन महतो, एस वी एस स्कूल के प्रिंसिपल जगत किशोर प्रधान, बी एम पी कर्ण प्रधान, जे एम एम नेता संजय प्रधान , एलआईसी एडवाइजर हेमसागर प्रधान उपस्थित होकर पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली के लिए प्रभु चरणों में प्रार्थना की .  श्री हरिनाम महायज्ञ में आस पास गांव के श्रद्धालों ने भक्ति में डुबकी लगाकर पुण्य के भागी बने . संकीर्तन में पश्चिम बंगाल के पुरुलिया कड़ाडूबा  के निमाई महतो,  कारकीडीह त्रिलोचन मंडल,  मठरी झालदा के बासुदेव महतो, टीकर के भीमचंद बनर्जी, लादूपडीह के भारत दास गोस्वामी, मुरूप के विप्रोसेन प्रधान सुप्रसिद्ध संकीर्तन मंडली ने योगदान दिया .  संकीर्तन कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति के मनी प्रधान,शशांक प्रधान, आनंद प्रमाणिक ,गोम्हा ग्वाला, गोराचंद हो, किरण हो, बिरेस ,रुद्र , ठाकुर, शशिभूषण,  कुथलू ,मनोरंजन, अजीत,कुंवर, चितरंजन, सुरेश, पंकज, रंजीत, शिवनाथ, अचिंतो, निर्मल, नागेश समेत गांव के सभी लोगों का सहयोग सराहनीय रहा . https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/04/puja-1-300x164.jpeg"

alt="" width="300" height="164" />   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही