Search

 
 
 

सरायकेला : साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में उपायुक्त से मिले सौ फरियादी

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : समाहरणालय में आयोजित साप्ताहिक जनता मिलन कार्यक्रम में शुक्रवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग सौ लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर उपायुक्त अरवा राजकमल से मिले. कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान किया गया तथा कुछ समस्याओं एवं शिकायतों के निवारण हेतु संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवेदन हस्तांतरित करते हुए उनके तत्काल समाधान के निर्देश दिए गए. इसे भी पढ़ें : जादूगोड़ा">https://lagatar.in/jadugoda-the-strike-of-bagjata-contract-workers-ended-on-the-initiative-of-the-district-council-before-musabani/">जादूगोड़ा

: मुसाबनी के पूर्व जिला परिषद की पहल पर बागजाता ठेका कर्मियों की हड़ताल समाप्त

कई विभाग से जुड़े मामलों का हुआ निष्पादन

भूमि से सम्बन्धित मामलों के निष्पादन हेतु उपायुक्त ने फरियादियों को न्यायिक प्रक्रिया के तहत कोर्ट में केस करने की सलाह दी. आज के जनता मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से भूमि संबंधित, सड़क मरम्मति, आंगनवाड़ी भवन निर्माण, अंचल कार्यालय संबंधित, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग समेत कई अन्य विभागों से संबंधित मामले लेकर लोग उपायुक्त से मिले एवं समस्याओं के समाधान की गुहार लगायी. सरायकेला प्रखंड के एक परिवार हिट एंड रन मामले में अब तक मुआवजा ना मिलने की जानकारी उपायुक्त को दी. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-accused-of-assault-case-out-of-police-custody-raids-continue/">हजारीबाग:

मारपीट मामले का आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर, छापेमारी जारी

परिवहन व स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मामलों में दिया त्वरित निष्पादन के आदेश

उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी से दूरभाष से वार्ता कर उक्त मामले का त्वरित निष्पादन कर उक्त परिवार को नियम संगत योजनाओं के तहत लाभान्वित कराने के निर्देश दिए. चांडिल से एक मामला परिवार स्वास्थ्य से संबंधित सहयोग हेतु उपायुक्त को अवगत कराया गया. जिस पर उपायुक्त ने कल्याण विभाग अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता योजना से लाभान्वित करने का निर्देश दिये. मौके पर अपर उपायुक्त सुबोध कुमार एवं एसएमपीओ नंदन उपाध्याय भी उपस्थित रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही