Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : रांगामाटी के पास बाइक व स्कूटी की टक्कर में पति-पत्नी घायल

Advertisement
Advertisement
Seraikela : सरायकेला-आदित्यपुर मार्ग पर रांगामाटी के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक और स्कूटी की सीधी टक्कर हो गई. इससे बाइक सवार पति-पत्नी घायल हो गए. घटना के बाद स्कूटी सवार ने बाइक सवार पति-पत्नी को एम्बुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लाकर उनका प्राथमिक उपचार करवाया. घटना शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे की है. जानकारी के अनुसार गम्हरिया प्रखंड के उदयपुर महुलडीह गांव निवासी वृहस्पति महतो (45) अपनी पत्नी रीना महतो (40) के साथ बाइक से सरायकेला के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने जा रहे थे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/Seraikela-Durghatna-3-360x180.jpg"

alt="" width="360" height="180" /> इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-atm-changer-jugsalai-arrested-from-ashoka-hotel/">जमशेदपुर:

एटीएम कार्ड बदलने वाला जुगसलाई अशोका होटल से गिरफ्तार
इसी दौरान रांगामाटी के समीप टर्निंग पर एक चारपहिया वाहन से साइड लेने के क्रम में विपरित दिशा से आ रही स्कूटी से आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर में पति -पत्नी को गंभीर चोट आई. वहीं स्कूटी सवार दोनों लड़कों को भी हल्की चोट आई है. घटना के बाद स्कूटी सवार लड़कों ने दोनों पति-पत्नी को एम्बुलेंस से सरायकेला सदर अस्पताल लेकर आए, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही