Search

 
 
 

सरायकेला : सदर अस्पताल में आईसीयू सुविधा होगी शुरू,सात जुलाई को मंत्री करेंगे उद्घाटन

 
seraikela ( Bhagysagar Singh ) : सरायकेला के मरीजों को अब आईसीयू की सुविधा के लिए जमशेदपुर के निजी अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा. अब सरायकेला सदर अस्पताल में ही मरीजों को इसकी सुविधा मिलेगी. इसके लिए सरायकेला सदर अस्पताल में छह आईसीयू बेड लगाया जाएगा. सात जुलाई को मंत्री चम्पई सोरेन इसकी शुरुवात करेंगे. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-worker-woman-dies-after-being-hit-by-vehicle-relatives-demand-compensation-from-transporter/">आदित्यपुर

: वाहन की चपेट में आकर कामगार महिला की मौत, परिजनों ने ट्रांसपोर्टर से की मुआवजे की मांग 

जिला प्रशासन के सहयोग से आईसीयू बेड का किया गया निर्माण 

कोरोना काल में मरीजों को आईसीयू बेड की सुविधा नहीं रहने से मरीजों को  परेशानी हुई थी.  गेल इंडिया द्वारा सीएसआर के तहत सदर अस्पताल में आईसीयू सुविधा उपलब्ध करने की घोषणा की गई थी. इस पर जिला प्रशासन के सहयोग से आईसीयू बेड का निर्माण किया गया है. आईसीयू बेड के साथ सभी संसाधन भी उपलब्ध किए गए हैं ताकि मरीजों को परेशानीयों का सामना नहीं करना पड़े. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि आईसीयू  का शिलान्यास भी मंत्री द्वारा किया गया था. बेड का निर्माण पूरा हो गया है. इसका उद्घाटन किया जाना है. उन्होंने बताया कि अस्पताल में सीमित संसाधन में बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही