Search

 
 
 

सरायकेला : झारखण्ड आंदोलनकारी सम्मान समिति की बैठक में शहीदों को सम्मान देने पर हुई चर्चा

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : झारखण्ड आंदोलनकारी सम्मान समिति के बैनर तले शंकर सोय की अध्यक्षता में रविवार को एक बैठक हुई. इसमें मुख्य रुप से झारखंड आंदोलन के वीर शहीदों को सम्मान देने पर चर्चा की गई. झारखंड अलग राज्य के लिए किए गए उनके संघर्ष एवं बलिदान को आने वाली पीढ़ी हमेशा स्मरण रखे इसके लिये शहीदों की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर विचार विमर्श हुआ. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-terror-of-wild-elephants-in-kukdu-block-area/">चांडिल

: कुकड़ू प्रखंड क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक
शहीदों की प्रतिमाएं मुख्य चौक चौराहों पर स्थापित करने को लेकर कई प्रस्ताव आये. इसके लिए एक वृहद बैठक कर सर्वसम्मति से रणनीति बनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में आदिवासी हो समाज महासभा के जिला अध्यक्ष गणेश गागराई, युवा महासभा जिला अध्यक्ष विष्णु बानरा, ग्राम प्रधान सोमा सरदार सहित मान्द्रू हेम्ब्रम, घासीराम सरदार एवं सूरज सिंह जामुदा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही