Search

 
 
 

सरायकेला : जगन्नाथपुर में जन्माष्टमी पूजा पंडाल का मुखिया ने किया उद्घाटन

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के अनेक स्थानों पर गुरुवार की रात नौ बजे से अर्धरात्रि निर्धारित समय तक श्री कृष्ण जन्मोत्सव की विधिवत पूजा अर्चना पारंपरिक नियम के तहत की गई. जन्माष्टमी के व्रतियों ने पूजा समापन के बाद अपना व्रत प्रसाद ग्रहण कर तोड़ा. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-office-of-the-deputy-commissioner-of-state-tax-adityapur-zone-will-open-in-the-district/">आदित्यपुर

: जिले में खुलेगा राज्य कर उपायुक्त आदित्यपुर अंचल का कार्यालय

मुखिया ने पंचायतवासियों को दी जन्माष्टमी की शूभकामना

वहीं, सरायकेला थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर के रंगाटांड मैदान स्थित श्री कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पूजा पंडाल का उद्घाटन मुरूप पंचायत की मुखिया पानो महली एवं पूजा आयोजन कमेटी के अध्यक्ष नीलसेन प्रधान, सचिव नागेश्वर प्रधान, कोषाध्यक्ष हेमसागर प्रधान ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. मुखिया पानो महली ने पंचायतवासियों को जन्माष्टमी पूजा की शूभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि पूजा करने से मन को शांति मिलती है. पुजारी पंडित रामनाथ होता द्वारा विधिवत जन्माष्टमी का पूजा अर्चना किया गया. इसे भी पढ़े : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-additional-municipal-commissioner-held-a-meeting-with-the-revenue-collection-agency/">आदित्यपुर

: अपर नगर आयुक्त ने राजस्व संग्रहण एजेंसी संग की बैठक

ये थे उपस्थित

मौके पर नागेश्वर प्रधान, शंभूनाथ प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, राजेंद्र प्रधान, अंतर्यामी प्रधान,विजय प्रधान, तिथो प्रधान, देवीदत्त प्रधान, शंभू महली सहित पूजा आयोजन कमेटी एवं क्षेत्रीय गौड़ समाज के सभी सदस्य एवं भक्तगण आदि. इसे भी पढ़े : घाटशिला">https://lagatar.in/ghatshila-mla-ramdas-soren-attended-mansa-puja-worshiped/">घाटशिला

: विधायक रामदास सोरेन मनसा पूजा में हुए शामिल, की पूजा-अर्चना
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही