Search

 
 
 

सरायकेला : राजस्व उपनिरीक्षक संघ की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर विगत 16 सितंबर से राजस्व उपनिरीक्षक अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं. जिला राजस्व उपनिरीक्षक संघ के अध्यक्ष राजेश्वर पंडित ने दूरभाष पर बताया कि गुरुवार को रांची में संघ की राज्य स्तरीय बैठक हुई. जिसमें सभी जिलों के अध्यक्ष सचिव एवं प्रतिनिधिमंडल उपस्थित हुए. बैठक में यह निर्णय हुआ कि अपनी जायज मांगो को लेकर जारी यह हड़ताल आगे भी जारी रहेगी. बताया कि 18 अक्टूबर को प्रोजेक्ट भवन में मुख्य सचिव कार्यालय के समक्ष संघ द्वारा घेराव एवं प्रदर्शन कार्यक्रम आहूत किया गया है. इसे भी पढ़ें : पटमदा">https://lagatar.in/patmada-animal-husbandry-department-advised-farmers-to-take-care-of-animals/">पटमदा

: पशुपालन विभाग ने किसानों को पशुओं की देखभाल करने का दिया परामर्श

कई कार्य हो रहे बाधित

उक्त कार्यक्रम में सरायकेला खरसांवा जिले के राजस्व उपनिरीक्षकों की भी शत प्रतिशत उपस्थिति रहेगी. इनके हड़ताल पर रहने से जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र सहित राजस्व सम्बन्धी अन्य कार्य बाधित हो रहे हैं. आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में भी इस प्रकार के प्रमाण पत्रों की जरूरत अनेक योजनाओं में होने लगी हैं. जानकारी अनुसार कुछ अंचलों में पंचायत सचिवों के माध्यम राजस्व उपनिरीक्षकों के कार्य कराए जाने सम्बन्धी पत्र निकाले गए हैं लेकिन उनसे सही कार्य नहीं हो रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही