Search

 
 
 

सरायकेला : राजस्व उप निरीक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी

 
Seraikela (Bhagy Sagar Singh) : 16 सितंबर से 11 सूत्री मांगों को लेकर जिले राजस्व उपनिरीक्षकों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है. शुक्रवार को भी हड़ताली राजस्व उप निरीक्षक समाहरणालय परिसर पर हड़ताल में बैठे रहे. उम्मीद थी कि दुर्गा पूजा की अवधि में उनके हड़ताल को लेकर सरकार कोई सकारात्मक पहल करेगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ. इनके लम्बे समय से जारी हड़ताल का असर आम लोगों पर पड़ने लगा है. इसे भी पढ़ें : लातेहार">https://lagatar.in/latehar-demand-for-probe-into-death-of-little-elephant/">लातेहार

: नन्हे हाथी की मौत की जांच कराने की मांग
राजस्व उप निरीक्षकों की हड़ताल से जाति, आय, आवासीय प्रमाण पत्र एवं म्यूटेशन सहित अन्य राजस्व सम्बन्धित कार्यों के नहीं होने से सबसे अधिक विद्यार्थी वर्ग परेशान है. राजस्व उपनिरीक्षक संघ के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष राजेश्वर पंडित ने कहा कि राज्य संघ के निर्देशानुसार हमलोगों की हड़ताल अपनी जायज एवं पुराने समझौते पर आधारित मांगों को लेकर जारी है. जब तक हमारी मांगें पूर्ण नहीं हो जाती हड़ताल जारी रहेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही