Search

 
 
 

सरायकेला : गणेश पूजा की तैयारी में बाधक बन रही है महंगाई

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरायकेला जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश पूजा की तैयारी पूजा आयोजकों द्वारा शुरू कर दी गई है. भगवान गणेश की पूजा स्थानीय शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के आपसी सहभगिता से की जाती है. कुछ निजी संस्थान व क्लब और संगठनों द्वारा भी मूर्ति स्थापित कर गणेश जी की पूजा अर्चना की जाती है. साथ ही इस अवसर पर अन्य आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित भी किए जाते हैं. वहीं, इसके लिए टोली बना कर कमेटी द्वारा चंदा भी एकत्रित किया जा रहा है. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-theft-by-entering-a-house-in-azadnagar/">जमशेदपुर:

आजादनगर में घर में घुसकर चोरी

कोरोना के कारण दो वर्षों तक विभिन्न पूजा कार्यक्रमों में पड़ा था विघ्न 

कोरोना काल के कारण दो वर्षों तक विभिन्न पूजा व मेला कार्यक्रमों में विघ्न पड़ा था. अब कोरोना का प्रकोप तो नहीं रहा, लेकिन कोरोना काल के बाद बाजार की मंदी व महंगाई के कारण ऐसे आयोजनों पर असर देखा जा रहा है. जिन स्थानों पर भव्य एवं बड़े पूजा पंडाल बनाये जाते थे, अब उनके आकार में कमी देखी जा रही है. इसे भी पढ़े : चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dead-body-of-a-young-man-found-hanging-from-a-noose-under-suspicious-circumstances-in-bamboo-godown/">चाकुलिया

: बांस गोदाम में संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से झूलती मिली युवक की लाश

पूजा आयोजकों के समक्ष मंहगाई की समस्या उत्पन्न

पूजा आयोजकों के अनुसार बाजार में हर चीज मंहगी हाे गई है. साथ ही पहले जो लोग पूजा के लिये स्वेच्छा से चंदा स्वरूप सहयोग करते थे, अब वे भी महंगाई की मार से त्रस्त हैं. इस प्रकार इस वर्ष पूजा आयोजकों के समक्ष आर्थिक संकट एवं मंहगाई की समस्या उत्पन्न हो गई है. पंडाल बनाने में लगे कुछ टेंट हाउस वाले भी यह सोच कर काम कर रहे हैं, कि कहीं उनका बिल भी बाद में अटक न जाए. इसे भी पढ़े : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-mobile-snatched-from-asi-during-checking-in-telco-bike-damaged/">जमशेदपुर:

टेल्को में चेकिंग के दौरान एएसआइ से मोबाइल छिनतई, बाइक किया क्षतिग्रस्त
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही