Search

 
 
 

सरायकेला : स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों की दी गयी जानकारी

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन के निर्देशानुसार सरायकेला प्रखंड अंतर्गत वीएस पब्लिक स्कूल सीनी में सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान चलाया गया. अभियान के तहत शिक्षकों एवं स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा प्रबंधक कुंदन वर्मा, सड़क अभियान्त्रिकी विश्लेषक आशुतोष कुमार सिंह एवं आईटी सहायक धृत कुमार ने यातायात नियमों की जानकारी दी. दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं बड़े वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने को कहा गया. वाहन चलाते समय स्पीड लिमिट पर ध्यान रखने, ड्राइविंग करते समय मोबाइल का उपयोग एवं नशापान कर कभी भी ड्राइविंग स्वयं न करने एवं दूसरों को भी नहीं करने देने की जानकारी दी गयी. मौके पर स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों के अनुपालन का संकल्प दिलाया गया. इसे भी पढ़ें : 447">https://lagatar.in/ranchi-railway-station-will-be-redeveloped-by-spending-447-crores-pm-will-lay-foundation-stone-on-12th/">447

करोड़ खर्च कर रांची रेलवे स्टेशन का होगा रिडेवलपमेंट, 12 को पीएम करेंगे शिलान्यास
जिला परिवहन पदाधिकारी दिनेश रंजन ने जिले वासियों से यातायात नियम अनुपालन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना से अनेक लोगों की जान चली गयी और अनेक अपंग हो गए हैं. इस प्रकार के दुर्घटनाओं से बचाव के लिए यातायात नियमों का अनुपालन करना आवश्यक है. सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करते हुए ही हम सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में सहायक बन सकते हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही