Search

 
 
 

सरायकेला : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय में अंतर विद्यालय शैक्षणिक प्रतियोगिता आयोजित

 
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में रविवार को अंतर विद्यालय शैक्षणिक प्रतियोगिता-2022 का आयोजन किया गया. सेवानिवृत्त बीईईओ गुरु चरण महतो, विद्यालय प्रबंध कारिणी समिति के सचिव रमानाथ आचार्य, प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. वंदना उपरांत क्रमवार शिशु वर्ग का प्रश्न मंच प्रतियोगिता, किशोर वर्ग का भाषण प्रतियोगिता, बाल वर्ग का प्रश्न मंच प्रतियोगिता, शिशु वर्ग और बाल वर्ग का आर्ट गैलरी तथा किशोर वर्ग का विज्ञान प्रदर्शनी कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. उक्त शैक्षणिक कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला सहित शिशु मंदिर चांडिल, महालिमुरूप, सीनी, बुरुडीह, संत फ्रांसिस डी सेल्स स्कूल, सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल एवं डीके मेमोरियल स्कूल के विद्यार्थियों ने भाग लिया. इसे भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-freedom-fighter-pandit-gopabandhu-das-remembered-on-the-occasion-of-his-birth-anniversary/">सरायकेला

: जयंती के अवसर पर याद किये गए स्वतंत्रता सेनानी पंडित गोपबन्धु दास

इन स्कूल व बच्चों को मिला पुरस्कार

शिशु वर्ग के प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला, द्वितीय डीके मेमोरियल सरायकेला और तृतीय स्थान पर सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल सरायकेला रहा. बाल वर्ग प्रश्न मंच प्रतियोगिता में प्रथम सरस्वती शिशु मंदिर सरायकेला, द्वितीय शिशु मंदिर चांडिल और तृतीय स्थान पर सिस्टर निवेदिता इंग्लिश मीडियम स्कूल सरायकेला रहा. भाषण प्रतियोगिता किशोर वर्ग में प्रथम चांडिल शिशु मंदिर की मनीषा कुमारी साहू द्वितीय संत फ्रांसिस डे सेल्स स्कूल के स्वयं नंदा और तृतीय स्थान पर शिशु मंदिर सरायकेला के अंकिता पति ने प्राप्त किया. आर्ट गैलरी (कला प्रदर्शनी) शिशु वर्ग में प्रथम पल्लवी कुंड मोदक, द्वितीय सुमित कुम्भकार एवं तृतीय स्थान पर युग वीर आचार्य रहे. बाल वर्ग में प्रथम महक रानी महतो, द्वितीय अनीमा मुंड्री और तृतीय स्थान पर रितु महतो रही. वक्ता प्रतियोगिता में निर्णायक गुरु चरण महतो, तरुण सिंह एवं अगस्ती बारीक रहे. इसे भी पढ़ें : जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-inter-college-building-dilapidated-zip-member-wrote-letter-to-deputy-commissioner/">जगन्नाथपुर

: इंटर कॉलेज का भवन जर्जर, जिप सदस्य ने लिखा उपायुक्त को पत्र
[wpse_comments_template] फोटो-09sklp 04- दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते अतिथि
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही