Search

 
 
 

सरायकेला : जगन्नाथपुर में 18 अगस्त को मनाई जाएगी जन्माष्टमी

 
Seraikela (Bhagya sagar singh) : सरायकेला प्रखंड अंतर्गत महालीमुरूप पंचायत के जगन्नाथपुर गांव रांगाटांड़ मैदान स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में गौड़ सेवा संघ क्षेत्रीय कमेटी, महालीमुरूप द्वारा प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी उत्सव मनाया जाएगा. जगन्नाथपुर गांव स्थित श्री कृष्ण मंदिर प्रांगण में कमेटी की बैठक नीलसेन प्रधान की अध्यक्षता में हुई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष विशेष परंपरागत तरीके से जन्माष्टमी पूजा अर्चना 18 अगस्त को की जाएगी. पूजा का समय रात्रि 09 से मध्य रात्रि 12 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्म तक रखा गया है. पूजा के पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : शिवपाल">https://lagatar.in/samajwadi-party-has-said-to-shivpal-yadav-and-rajbhar-you-can-go-wherever-you-want/">शिवपाल

यादव, राजभर के सपा में दिन गिने चुने, समाजवादी पार्टी ने कह दिया, जहां मन हो, जा सकते हैं

30 जुलाई की बैठक में पांच दिवसीय मेला आयोजन पर होगी चर्चा

पांच दिवसीय मेला सह मीना बाजार का आयोजन होगा. मेला तैयारी की रूपरेखा अगली बैठक में बनायी जाएगी. 30 जुलाई प्रातः10 बजे मंदिर परिसर में बैठक होगी. बैठक में गौड़ सेवा संघ क्षेत्रीय कमेटी, महालीमुरूप व पूजा कमेटी के नीलसेन प्रधान, कृष्णा कुमार प्रधान, नागेश्वर प्रधान, जगन्नाथ प्रधान, हेमसागर प्रधान, विष्णु प्रधान,संजय प्रधान, राजेंद्र प्रधान,आशीष प्रधान,सूरज प्रधान, शिवा, करण समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही