Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सरायकेला : झारखंड किसान परिषद ने मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Advertisement
Advertisement
Seraikela (Bhagya Sagar Singh) : झारखंड किसान परिषद सरायकेला-खरसावां जिला इकाई के एक प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया है. ज्ञापन में कहा गया है कि मौजूदा सुखे की स्थिति को देखते हुए किसानों के सहायतार्थ वैकल्पिक व्यवस्था किया जाय. प्रकृति भरोसे कृषि कार्य कर रहे किसानों के सिंचाई व्यवस्था हेतु दीर्घकालिक योजनाएं बनायी जाय. मात्र कुछ सांकेतिक योजनाओं से किसानों का भला होने वाला नहीं है. इसे भी पढ़ें : मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-stopping-journalists-from-compiling-news-is-an-insult-to-the-fourth-pillar-of-the-country-rama-pandey/">मनोहरपुर

: पत्रकारों को समाचार संकलन से रोकना देश के चौथे स्तंभ का अपमान है : रामा पांडे

चांडिल डैम से किसानों को नहीं मिल रहा पानी

चांडिल डैम से किसानों को बूंद भर पानी नहीं मिल रही है. डैम से सटे खेत सूखे पड़े हैं. कुचाई प्रखंड के बुरुहातु डैम से निकले नहर से पहले तीन हजार एकड़ भू-भाग की सिंचाई होती थी. अब नहर के टूटने से किसानों के खेतों तक पानी नहीं पहुंच रही है. खेतों में पानी की जरूरत पूरी करने हेतु बुरुहातु नहर को मरम्मत कर तीन हजार एकड़ में पानी पहुंचाने की व्यवस्था किया जाय. चांडिल अनुमंडल के पालना डैम, कांची डैम से निकले छोटे-छोटे नहरों को दुरुस्त कर डैम से पानी छोड़ कर किसानों के खेतों तक पहुंचाया जाया. चांडिल डैम से लिफ्ट इरिगेशन के माध्यम से भी सिंचाई की व्यवस्था किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-camp-will-be-held-in-kukdu-to-settle-matters-related-to-compensation-payment/">चांडिल

: मुआवजा भुगतान से संबंधित मामलों के निपटारे के लिए कुकड़ू में लगेगा शिविर

कोल्हान प्रमंडल को सूखा क्षेत्र घोषित करने की मांग

ज्ञापन में कोल्हान प्रमंडल को सूखा क्षेत्र घोषित करने, फसल बीमा योजना लागू करने, बुरूहातु डैम के नहर को मरम्मत करने, कांची व पालना डैम के नहरों को दुरूस्त कर तत्काल सिंचाई उपलब्ध कराने व चांडिल डैम के पानी को उद्योगों को देना बंद करते हुए लिफ्ट पद्धति से आस-पास के खेतों में पानी पहुंचाने की मांग की गयी है. प्रतिनिधिमंडल में अंबिका यादव, श्रावण मांझी, कुंवर चंद्र मार्डी, वैद्यनाथ कैवर्त, मानसिंह मुंडा एवं दशरथ उरांव सहित अन्य थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही