Search

 
 
 

सरायकेला : जापान में बजेगा झारखंड के पाइका नृत्य का डंका, कलाकार प्रभात कुमार रवाना

 
Dilip Kumar Chandil : जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो में झारखंड के परंपरागत लोकनृत्य पाइका का डंका बजेगा. अंतरराष्ट्रीय छऊ व पाइका नृत्य कलाकार और झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव प्रभात कुमार महतो मंगलवार को जापान के ओसाका के लिए रवाना हो गए. संगीत नाटक अकादमी (भारत सरकार) की ओर से देश भर से 25 कलाकारों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भेजा जा रहा है. झारखंड से प्रभात कुमार महतो का चयन किया गया है. वे ईचागढ़ प्रखंड के चोगा गांव के रहने वाले हैं.

12 से 19 अप्रैल तक जापान के ओसाका में होगा आयोजन

कार्यक्रम में भाग लेने के लिए झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव सह अंतरराष्ट्री कलाकार प्रभात कुमार महतो मंगलवार को बिरसा मुंडा हवाई अड्डा, रांची से सेवा विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए. नई दिल्ली में 8 से 10 अप्रैल तक रिहर्सल होगा. इसके बाद सभी कलाकार 10 अप्रैल को नई दिल्ली से जापान के लिए प्रस्थान करेंगे. यह सांस्कृतिक दल 11 अप्रैल को जापान पहुंचेगा. जापान के ओसाका में 12 से 19 तक पूरी दुनिया से जुटे लोगों के समक्ष नृत्य का प्रदर्शन होगा.

कई देशों में कला का प्रदर्शन कर चुके हैं प्रभात

ईचागढ़ के प्रभात कुमार महतो के लिए विदेश में कार्यक्रम प्रस्तुति का यह पहला मौका नहीं है. इससे पहले भी उन्होंने ताइवान, भूटान, हांगकांग आदि देशों में नृत्य का प्रदर्शन कर चुके हैं. मंगलवार को रांची एयरपोर्ट पर पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख, झारखंड लोक कलाकार संघ की उपाध्यक्ष सह कुड़ुख लोक कलाकार अनीता उरांव व नागपुरी के वरिष्ठ लोक कलाकार सुनील कुमार महतो ने उन्हें नई दिल्ली के लिए रवाना किया. यह भी पढ़ें : सरायकेला">https://lagatar.in/seraikela-scorpio-looted-from-chandil-recovered-in-two-hours-one-arrested/">सरायकेला

: चांडिल से लूटी गई स्कॉर्पियो दो घंटा में बरामद, एक गिरफ्तार
 
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही